टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

महाराणा प्रताप योद्धा ही नहीं सच्चे देशभक्त भी थे : अश्विनी चोपड़ा

NULL

02:34 PM May 15, 2018 IST | Desk Team

NULL

करनाल/मुनक : करनाल के सांसद अश्विनी चोपड़ा ने कहा कि महाराणा प्रताप परम योद्धा ही नहीं बल्कि एक सच्चे देशभक्त थे। उन्होंने मुगल सम्राट अकबर के साथ ना केवल संघर्ष किया बल्कि मुगल शासकों के कई बार छक्के छुड़ा दिए। ऐसे वीर योद्धा को हम सलाम करते है। महाराणा प्रताप सभी लोगों के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने हमेशा अपने सिद्धांतों और मुल्यों की लड़ाई लड़ी थी। क्योंकि मुगल शासक अकबर अपने क्रूर सम्राज्य का विस्तार करना चाहता था। लेकिन महारणा प्रताप जैसे वीर योद्धा ने उन्हे धूल चटा दी। सांसद अश्विनी चोपड़ा गांव मुनक में परमार्थ क्षत्रीय मंच द्वारा आयोजित महाराणा प्रताप जयंति अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

Advertisement

उन्होंने कहा कि जीवन में कठिन से कठिन हालात के सामने बग़ैर बिके-झुके-टूटे खड़े रहने वालों को ही संसार महान मानता है। सांसद अश्विनी चोपड़ा ने कहा कि महाराणा प्रताप के सामने अकबर के दरबार में सजदा करके सारी सुख-सुविधाए और मेवाड़ का राज्य वापस पा लेने का विकल्प खुला था। मगर उन्होंने विदेशी हमलावर के आगे झुक कर देश की गर्दन नीची करने के बजाय घास की रोटी खाना और जंगलों में भटकना मंज़ूर किया। इसी वजह से वे आज हमारे राष्ट्रीय आदर्श हैं। उन्होंने कहा कि देश तभी आगे बड़ता है जब देश का भावी पीढ़ी ऐसे महान देशभक्तों के दिखाए रास्तों का अनुसरण करती है। उन्होंने युवा वर्ग से आह्वान किया कि वह महाराणा प्रताप जैसे वीर योद्धा और देशभक्त का अनुसरण अपने जीवन में करें। तभी देश मजबूत बनेगा।

उन्होंने कहा कि देश की मोदी सरकार सभी देश भक्तो का सम्मान करती है। उन्हीें के विचारों को आगे बढ़ाया जा रहा है। ताकि देश की युवा पीढ़ी इस बात को समझ सकें कि बिना देशभक्ति के देश को भी आगे नहीं बढ़ाया जा सकता। इससे पहले मुनक गांव पहुंचने पर सांसद अश्विनी चोपड़ा का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने महाराणा प्रताप भवन के निर्माण के लिए लाखों की राशि अनुदान में दी। इस अवसर पर युपी के देवबन विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह राणा, एच.एस.एस.एस. आयोग के चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह, युपी के भाजपा उपाध्यक्ष ठाकुर रघुराज, अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तंवर, आयोजक मंडल अध्यक्ष महिपाल राणा, विधायक बख्शीश सिंह, रादौर के विधायक शाम सिंह राणा, पूर्व विधायक रेखा राणा, भाजपा नेता सतीश राणा, जिला महामंत्री भुपेन्द्र राणा, अनुप सिंह चौहान समेत सैंकड़ो लोग मौजूद थे।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।

– हरीश चावला

Advertisement
Next Article