W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Maharashtra: जलगांव रेल हादसे में 12 की मौत, CM फडणवीस ने किया मुआवजे का ऐलान

जलगांव में ट्रेन की चपेट में आने से 12 लोगों की मौत, 5 घायल।

12:59 PM Jan 23, 2025 IST | Rahul Kumar Rawat

जलगांव में ट्रेन की चपेट में आने से 12 लोगों की मौत, 5 घायल।

maharashtra  जलगांव रेल हादसे में 12 की मौत  cm फडणवीस ने किया मुआवजे का ऐलान

महाराष्ट्र के जलगांव जिले के परांडा रेलवे स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बाद कई लोग ट्रेन से कूद गए, जिन्हें कर्नाटक एक्सप्रेस ने रौंद दिया। इस घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जलगांव में बहुत दुखद घटना घटी है। कुछ लोगों को ऐसा लगा कि ट्रेन में से धुआं उठ रहा है इसलिए वो ट्रेन से खुद ही कूद गए और सामने से आ रही दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए, जिसके चलते ये दुर्घटना घटी है। उन्होंने कहा, इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद मंत्री गिरीश महाजन घटनास्थल पर पहुंचे और जिन लोगों की मौत हुई है या जो घायल हैं, उनके इलाज की व्यवस्था की जा रही है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख

मेरी पुलिस और जिला प्रशाशन से बात हुई है, जिन लोगों की मौत हुई है, उनके परिवार को 5 लाख रुपये का राज्य सरकार की तरफ से मुआवजा दिया जाएगा और घायलों का मुफ्त में इलाज किया जाएगा। घायलों और मृतकों को जो भी रिश्तेदार आ रहे हैं, उनके लिए भी व्यवस्था की जा रही है। मंत्री गिरीश महाजन सारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा, जलगांव, महाराष्ट्र में रेल पटरी पर हुई दुर्घटना में अनेक यात्रियों की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल हुए सभी यात्री शीघ्र स्वस्थ हों।

गृह मंत्री अमित शाह ने शोक व्यक्त किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जलगांव हादसे पर दुख जताया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, महाराष्ट्र के जलगांव में हुआ रेल हादसा अत्यंत दुःखद है। इस संबंध में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात कर हादसे की जानकारी ली। स्थानीय प्रशासन घायलों को हरसंभव मदद पहुंचा रहा है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा, जलगांव के पास एक अन्य ट्रेन की चपेट में आने से कुछ यात्रियों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ।

अफवाह फैलने के बाद हुआ हादसा

मैं अपनी संवेदनाएं उन लोगों के प्रति व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपनी जान गंवाई। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पुष्पक एक्सप्रेस लखनऊ से मुंबई जा रही थी। उसी वक्त मनमाड से भुसावल जा रही कर्नाटक एक्सप्रेस दूसरे ट्रैक से गुजर रही थी। यह घटना बुधवार शाम करीब 5 बजे की है। ट्रेन में आग लगने की अफवाह के बाद ट्रेन में सवार यात्री घबराए हुए थे और अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदने लगे। इसी बीच यात्रियों ने ट्रेन की चेन खींच दी और ट्रेन रुक गई।

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×