Maharashtra Corona News: महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार हुई तेज! सामने आए 2922 नए मामलें
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस 2922 नए मामले दर्ज किए गए हैं, हालांकि इस जानलेवा विषाणु के कारण राज्य में इस दौरान किसी की जान नहीं गयी है।
08:33 PM Jun 11, 2022 IST | Desk Team
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस 2922 नए मामले दर्ज किए गए हैं, हालांकि इस जानलेवा विषाणु के कारण राज्य में इस दौरान किसी की जान नहीं गयी है।
Advertisement
महाराष्ट्र में 1,47,867 लोगों की मौत हुई
जानकारी के मुताबिक राज्य में इस संक्रमण की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 79,04,709 हो गयी है, जबकि इसके कारण अब तक 1,47,867 लोगों की मौत हुयी है।इस बीच, राज्य भर में 1,323 लोग ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे गयी।
राज्य की रिकवरी दर 97.96 प्रतिशत
अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इसके बाद राज्य में इस महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 77,43,513 हो गई। राज्य की रिकवरी दर 97.96 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.87 प्रतिशत है। मौजूदा समय में राज्य में कोविड-19 के 13,329 सक्रिय मामले हैं।
Advertisement