W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

महाराष्ट्र: पिता ने नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

02:15 AM Sep 11, 2025 IST | Rahul Kumar Rawat
महाराष्ट्र  पिता ने नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म  पुलिस ने किया गिरफ्तार
Advertisement

महाराष्ट्र के नासिक जिले से एक सनसनीखेज और घिनौनी घटना सामने आई है, जिसने पूरे समाज को झकझोर दिया। आरोपी पिता अपनी नाबालिग बेटी का शोषण करता रहा, जिससे वह गर्भवती हो गई। पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। नासिक में 40 वर्षीय पिता ने लंबे समय तक अपनी ही 17 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ शारीरिक शोषण किया, जिसके कारण लड़की आठ सप्ताह की गर्भवती हो गई। पूरा मामला पिता-बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला है। आरोपी मूलरूप से बिहार का निवासी है और वर्तमान में शिवाजीनगर में रहता है। पुलिस ने डीएनए टेस्ट के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

घटना का खुलासा तब हुआ जब लड़की को पेट दर्द की शिकायत हुई। उसकी मां ने उसे नासिक के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने जांच के दौरान बताया कि लड़की गर्भवती है। मां को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि उसका पति ही इस अपराध का दोषी है। अस्पताल से सूचना मिलते ही गंगापुर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया। मां की शिकायत पर शुरुआत में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 'पॉक्सो' एक्ट और बलात्कार की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

पिता का डीएनए टेस्ट

पुलिस ने गहन जांच शुरू की। सौ से अधिक लोगों से पूछताछ की गई। पता चला कि मां पिछले डेढ़ महीने से घर पर नहीं थी, जबकि पिता दिन भर काम पर रहता और देर रात लौटता था। इस दौरान वह बेटी के साथ अकेला रहकर शोषण करता रहा। संदेह के आधार पर पिता का डीएनए टेस्ट कराया गया, जिससे पूरा मामला उजागर हुआ। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जगवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि आरोपी ने बेटी को धमकाकर चुप रखा था। पुलिस ने बताया, यह बेहद संवेदनशील मामला है। डीएनए टेस्ट से पिता का अपराध साबित हुआ। आरोपी गिरफ्तार है, और हम पॉक्सो एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई करेंगे। जांच जारी है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×