For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Maharashtra: ठाणे में हिट एंड रन का खौफनाक मामला, तेज रफ्तार मर्सडीज ने युवक को कुचला, मौत

महाराष्ट्र के ठाणे में एक बार फिर हिट एंड रन का मामला सामने आया है। एक लग्जरी तेज रफ्तार कार ने एक युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई है। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया।

06:45 AM Oct 21, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

महाराष्ट्र के ठाणे में एक बार फिर हिट एंड रन का मामला सामने आया है। एक लग्जरी तेज रफ्तार कार ने एक युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई है। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया।

maharashtra  ठाणे में हिट एंड रन का खौफनाक मामला  तेज रफ्तार मर्सडीज ने युवक को कुचला  मौत

Maharashtra: महाराष्ट्र के ठाणे में एक बार फिर हिट एंड रन का मामला सामने आया है। एक लग्जरी तेज रफ्तार कार ने एक युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई है। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। यह हादसा 20 अक्टूबर का है। आरोपी हादसे के बाद से फरार है। हालांकि, पुलिस ने आरोपी की कार को जब्त कर लिया है। घटना महाराष्ट्र के ठाणे जिले की है। ठाणे मुंबई से सटा हुआ जिला है। इलाज के दौरान 21 अक्टूबर को युवक की मौत हो गई।

  • HIGHLIGHTS

  • ठाणे में तेज रफ्तार कार का कहर जारी

  • मर्सडीज कार ने 21 साल के युवक को कुचला

  • इलाज के दौरान युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

आरोपी मौके से फरार

नौपाड़ा पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक मृतक का नाम दर्शन हेगडे है। पुलिस ने बताया कि 21 साल का दर्शन हेगडे 21 अक्टूबर की देर रात कुछ खाने का सामान लेकर अपने घर की तरफ लौट रहा था, ठीक उसी समय नासिक हाईवे की तरफ जाने वाली mh02 bk 1200 नंबर की कार ने युवक को कुचल दिया।

CCTV कैमरे खंगाल रही पुलिस

इस हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार को जब्त कर लिया है। पुलिस इस मामले में आगे की छानबीन कर रही है। यह मामला मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के ठाणे स्थित निवास स्थान से महज कुछ दूरी पर हुआ है। बताया जा रहा है कि जहां एक्सीडेंट हुआ वहां लगे CCTV कैमरे बंद पड़े थे। कुछ समय पहले, महाराष्ट्र के ही पुणे में भी एक ऐसा ही हिट एंड रन का मामला सामने आया था। पुणे में 17 साल के एक युवक ने बाइक सवार एक दंपत्ति को कुचल दिया था।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×