W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Maharashtra: जालना में भीषण हादसा, सड़क किनारे कुएं में गिरी टैक्सी, 7 की मौत

12:31 AM Jul 19, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
maharashtra  जालना में भीषण हादसा  सड़क किनारे कुएं में गिरी टैक्सी  7 की मौत
Advertisement

Maharashtra: महाराष्ट्र के जालना में दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यात्रियों से भरी एक टैक्सी सड़क किनारे में कुएं में गिर गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। सूचना के मुताबिक, जालना जिले के राजुर के पास खड़ेश्वर बाबा मंदिर के पास यह हादसा हुआ। टैक्सी और एक दुपहिया वाहन की टक्कर हो गई।

Highlights

  • महाराष्ट्र के जालना में हुआ सड़क हादसा
  • बाइक से टक्कर के बाद कुएं में गिरी टैक्सी, 7 की मौत
  • दुर्घटना के बाद सीएम शिंदे ने जताया दुख

 

बाइक से टक्कर के बाद कुएं में गिरी टैक्सी

जानकारी के मुताबिक बाइक से टक्कर के बाद टैक्सी सड़क के किनारे कुएं में जा गिरी। बताया जाता है कि टैक्सी में करीब 15 से 20 लोग बैठे थे। इनमें से 7 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 3 घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक चनेगांव के कुछ श्रद्धालु पंढरपुर से बस से जालना आए थे और वे काली-पीली टैक्सी से जालना से राजूर जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ।

सीएम शिंदे ने हादसे पर दुख जताया

जालना के डीएम श्रीकृष्णनाथ पांचाल ने बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हालात की जानकारी ली है। उन्होंने बताया कि पंढरपुर से एक गाड़ी में 15 लोग सवार होकर वापस लौट रहे थे। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई जबकि ड्राइवर समेत 8 लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने फोन कर हालात की जानकारी ली है। उन्होंने हादसे पर दुख जताया है और प्रशासन को इलाज का सारा खर्च उठाने का निर्देश दिया।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×