For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

महाराष्ट्र में दरिंगी, 10 साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में चॉकलेट का लालच देकर एक व्यक्ति ने 10 साल की एक बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार किया। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी।

04:45 PM Dec 26, 2022 IST | Desk Team

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में चॉकलेट का लालच देकर एक व्यक्ति ने 10 साल की एक बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार किया। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी।

महाराष्ट्र में दरिंगी   10 साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार
महाराष्ट्र में सोमवार को एक दरिंदगी का मामसा सामना आया जिसने सभी को हैरान कर दिया। क्योंकि नागपुर जिले में एक अज्ञान व्यक्ति ने चॉकलेट का लालच देकर 10 साल की नाबालिग लड़की के साथ कुकर्म कर दिया । इस कांड ने सभी को दहला कर रख दिया है। इस बात की जानकारी पुलिस ने रविवार को साझा की है।
Advertisement
चॉकलेट का लालच देकर किया कुर्कम
एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना शनिवार को शहर के वाडी इलाके में हुई और आरोपी को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया तथा पिटाई कर दी। उन्होंने कहा कि लड़की के माता-पिता मजदूर हैं और सुबह काम पर चले गए थे, जिसके बाद वह एक किराने की दुकान पर गई। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने लड़की को चॉकलेट का लालच दिया और उसे एक नाले के पास ले गया, जहां उसने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया।
10 साल की बच्ची के साथ बलात्कार, 50 वर्षीय व्यक्ति ने बनाया हवस का शिकार |  10-year-old girl raped, 50-year-old man made a victim of lust
Advertisement
जानकारी के मुताबिक उन्होंने कहा कि लड़की के रोने की आवाज कुछ लोगों ने सुनी और उसे बचाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी घटनास्थल से भाग गया था। उसे बाद में धारा 376 (बलात्कार) और भारतीय दंड संहिता के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×