W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

महाराष्ट्र : उच्च जोखिम वाले देशों से आने वाले यात्रियों के लिए सात दिन का क्वारंटीन अनिवार्य

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच उच्च जोखिम वाले देशों से शहर में आने वाले लोगों के लिए सात दिन घर में पृथक-वास में रहना अनिवार्य कर दिया है।

01:00 PM Dec 04, 2021 IST | Ujjwal Jain

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच उच्च जोखिम वाले देशों से शहर में आने वाले लोगों के लिए सात दिन घर में पृथक-वास में रहना अनिवार्य कर दिया है।

महाराष्ट्र   उच्च जोखिम वाले देशों से आने वाले यात्रियों के लिए सात दिन का क्वारंटीन अनिवार्य
Advertisement
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच उच्च जोखिम वाले देशों से शहर में आने वाले लोगों के लिए सात दिन घर में पृथक-वास में रहना अनिवार्य कर दिया है। बीएमसी ने यह आदेश शुक्रवार को जारी किया। मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर रोजाना हजारों यात्रियों का आवागमन होता है।
Advertisement
यात्रियों के लिए जारी हुए दिशानिर्देश 
Advertisement
नगरपालिका के आदेश में कहा गया है कि हवाई अड्डे के अधिकारियों के समन्वय के साथ, बीएमसी को हर दिन यात्रियों की एक सूची प्राप्त होगी, जो “उच्च-जोखिम या जोखिम में” के रूप में परिभाषित देशों से आते हैं। सूची में इन यात्रियों के विस्तृत पते और संपर्क नंबर भी शामिल होंगे।
Advertisement
उसमें कहा गया, “बीएमसी को सूची रोजाना सुबह 10 बजे मिलेगी, जिसके बाद उसके कर्मचारी यात्रियों से संपर्क कर उन्हें अगले सात दिनों तक घर में पृथक-वास में रहने की सूचना देंगे। पृथक-वास संबंधी आदेश का पालन करना अनिवार्य है और यदि यात्री इसका उल्लंघन करते पाए जाते हैं तो उन्हें सरकार द्वारा संचालित संस्थानों में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।”
सात दिन के बाद दोबारा जांच 
आदेश में कहा गया, “सात दिनों के बाद आरटी-पीसीआर जांच की जाएगी और उसके अनुसार आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।” पहली बार दक्षिण अफ्रीका में मिला ओमीक्रोन स्वरूप को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चिंता का स्वरूप वर्गीकृत किया है। भारत में ओमीक्रोन के पहले मामलों की पुष्टि कर्नाटक में दो लोगों में हुई है।
भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है। देश में पिछले 24 घंटे में 8,603 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,46,24,360 हो गई। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 99,974 रह गई।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार शनिवार को 415 लोगों की कोरोना वायरस से मौत की पुष्टि हुई, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,70,530 हो गई।
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×