Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Maharastra News : कार की चपेट में आने से चार मजदूर घायल

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण में राज्य परिवहन के बस स्टैंड में एक कैंटीन के पास सो रहे चार मजदूर एक कार की चपेट में आने से घायल हो गए।

01:21 PM Sep 01, 2022 IST | Desk Team

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण में राज्य परिवहन के बस स्टैंड में एक कैंटीन के पास सो रहे चार मजदूर एक कार की चपेट में आने से घायल हो गए।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण में राज्य परिवहन के बस स्टैंड में एक कैंटीन के पास सो रहे चार मजदूर एक कार की चपेट में आने से घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि हादसा बुधवार देर रात ढाई बजे महाराष्ट्र के कल्याण शहर में राज्य परिवहन के बस स्टैंड पर हुआ। मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
Advertisement
कल्याण में महात्मा फुले पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि 30 से 60 वर्ष की आयु के चार मजदूर कैंटीन के पास एक फुटपाथ पर सो रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार उनके ऊपर चढ़ गई।
 घटनास्थल के पास सो रहे कुछ अन्य लोग उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है।अधिकारी ने बताया कि कार चालक की पहचान हो गई है। हालांकि, वाहन चलाते समय वह शराब के नशे में था या नहीं यह पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच जारी है।
Advertisement
Next Article