देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement
Mahashivratri 2024: ठंडाई जो खासतौर पर महाशिवरात्रि और होली के दिन बनाई जाती है। ठंडाई पीने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। महाशिवरात्रि पूजा में लोग भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कई चीजें अर्पित करते हैं, ऐसे में आप उन्हें ठंडाई का भोग लगा सकते हैं हम आपको बताएंगे घर में ठंडाई बनाने की रेसिपी।
Highlights
आज का दिन महादेव के भक्तों के लिए बेहद खास है। दरअसल, आज पूरे देश में महाशिवरात्रि का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन लोग शिवालयों में जाकर महादेव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करते है। मान्यताओं की मानें आज ही के दिन भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसे में कहा जाता है कि आज के दिन अगर आप सच्चे मन से महादेव की पूजा करेंगे तो आपकी हर मनोकामना पूरी होगी। यही वजह है कि लोग आज के दिन न सिर्फ पूजा-पाठ करते हैं, बल्कि महाकाल को प्रसन्न करने के लिए व्रत-उपवास भी रखते हैं। लोग अपने घरों में शिव शंकर के प्रिय पकवानों को बनाकर उनका भी भोग लगाते हैं।
अगर बात करें भोलेनाथ के प्रिय पकवानों की तो ठंडाई इस लिस्ट में सबसे ऊपर आती है। ऐसे में आप भी घर पर ठंडाई बनाकर भगवान शिव को इसका भोग लगा सकते हैं। इस लेख में हम आपको ठंडाई बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं।
दूध, चीनी, खसखस, काली मिर्च, सूखे गुलाब की पंखुड़ियां, केसर, सौंफ, काजू, पिस्ता, बादाम, हरी इलायची