Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

महाराष्ट्र में महायुति सरकार: आज हो सकता है CM और 2 डिप्टी CM का ऐलान

महायुति सरकार में मंत्री पदों का बंटवारा: भाजपा, शिंदे गुट और अजित गुट को मिल सकते हैं महत्वपूर्ण पद

10:47 AM Nov 25, 2024 IST | Rahul Kumar

महायुति सरकार में मंत्री पदों का बंटवारा: भाजपा, शिंदे गुट और अजित गुट को मिल सकते हैं महत्वपूर्ण पद

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के परिणाम आने के बाद 26 बाद 26 नवंबर तक सरकार का गठन होना है। दरअसल 26 नवंबर को महाराष्ट्र विधान सभा का कार्यकाल ख़त्म हो जायेगा,ऐसे में यदि सरकार का गठन नहीं होता हैं तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाना पड़ेगा।

सूत्रों के अनुसार सोमवार की शाम तक महायुति मुख्यमंत्री का नाम घोषित कर सकती हैं,जिसमे एक मुख्यमंत्री और दो डिप्टी CM का फार्मूला लागू किया जा सकता, ऐसा माना जा रहा हैं कि महायुति की पार्टियों में हर 6-7 विधायक पर एक मंत्री पद का फॉर्मूला भी फाइनल हुआ है। इस हिसाब से भाजपा के 22-24, शिंदे गुट के10-12 और अजित गुट के 8-10 विधायक मंत्री बन सकते हैं।

वही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की हैं, जबकि कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें पद पर रहने के लिए कहा हैं। क्योकि ऐसा माना जा रहा की महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में टिकटें नाना पटोले द्वारा ही वितरित की गई थी , इस लिए उनके ऊपर दवाब पड़ रहा हैं क्योंकि चुनावों में कांग्रेस का वोट शेयर 16.1 % से घटकर 12.42% रह गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article