टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

इस 75 साल की महिला ने कुछ इस अंदाज़ में लिखवाया महेंद्र सिंह धोनी का नाम, देखें तस्वीर

टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी काफी समय से मैदान से दूर चल रहे हैं। उनके फैन्स बेसब्री से अपने खिलाड़ी को क्रिकेट मैदान पर खेलता हुआ देखना चाहते हैं। धोनी आईपीएल

07:34 AM Mar 11, 2020 IST | Desk Team

टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी काफी समय से मैदान से दूर चल रहे हैं। उनके फैन्स बेसब्री से अपने खिलाड़ी को क्रिकेट मैदान पर खेलता हुआ देखना चाहते हैं। धोनी आईपीएल

टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी काफी समय से मैदान से दूर चल रहे हैं। उनके फैन्स बेसब्री से अपने खिलाड़ी को क्रिकेट मैदान पर खेलता हुआ देखना चाहते हैं। धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हैं और उनकी फैन फॉलोइंग का तो हमें पता ही है। 
Advertisement
आईपीएल 2020 से धोनी एक बार फिर से क्रिकेट मैदान पर वापसी कर रहे हैं तो उनके फैन्स की खुशी दोगुनी हो गई है। उनके प्रति फैन्स का प्यार देखते ही बन रहा है। इसी बीच 75 साल की महिला सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। माही के प्रति इस फैन का प्यार देखकर हर कोई हैरान रह गया। 
धोनी का नाम लिखवाया 75 साल की महिला ने
महेंद्र सिंह धोनी की बहुत बड़ी फैन यह 75 साल की महिला है। इस महिला ने अपनी हेयरस्टाइल चेंज कर ली है। बता दें कि अपने सिर पर एक तरफ धोनी और दूसरी तरफ थाला इस महिला ने लिखवाया है।

तस्वीर हो रही है जमकर वायरल
सोशल मीडिया पर इस सुपरफैन की तस्वीर खूब सुर्खियां बटोर रही है। इस तस्वीर पर लगातार लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं साथ ही कह रहे हैं कि फैन्स की यह स्पिरिट है महेंद्र सिंह धोनी के लिए। एक सेपरेट फैन बेस इस हेयरकट की है। 
धोनी मैदान से लंबे समय से दूर हैं
काफी समय से पूर्व कप्तान एमएस धोनी क्रिकेट मैदान से दूर हैं। आईसीसी विश्व कप में पिछले साल सेमीफाइनल में न्यूूजीलैंड के खिलाफ हारने के बाद इंटरनेशनल कोई भी मैच धोनी ने नहीं खेला है। 9 जुलाई 2019 को आखिरी वनडे धोनी ने खेला था। उसके बाद से मीडिया में उनके संन्यास की खबरें जोर पकड़े हुए थीं। 
ब्रेक लेंगे आईपीएल से पहले
19 मार्च तक टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ धोनी ट्रेनिंग करेंगे उसके बाद वह ब्रेक पहले मैच से लेंगे। आईपीएल का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच में 29 मार्च को खेला जाना है। 
Advertisement
Next Article