टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Mahesh Babu ने सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट किया नया बीयर्ड लुक, इस फिल्म के लिए एक्टर ने तोड़ी अपनी कसम

टॉलीवुड सुपरस्टार महेश बाबू ने हाल ही में अपनी नई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस के बीच खलबली मचा दी है। सुपरस्टार महेश बाबू ने अपना नया बीयर्ड लुक शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया है। जिसके बाद एक्टर के फैंस उनके नए लुक को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

01:29 PM Aug 14, 2022 IST | Desk Team

टॉलीवुड सुपरस्टार महेश बाबू ने हाल ही में अपनी नई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस के बीच खलबली मचा दी है। सुपरस्टार महेश बाबू ने अपना नया बीयर्ड लुक शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया है। जिसके बाद एक्टर के फैंस उनके नए लुक को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू एक झलक पाने के लिए फैंस पागल रहते हैं उनके गुड लुक्स के पीछे लोगों का अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। एक्टर अपनी एक्टिंग के अलावा अपने गुड लुक्स की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। महेश बाबू अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म सरकारू वारी पाटा की सफलता के
बाद अगली फिल्म की तैयारी में जुट चुके हैं। 

Advertisement

सुपरस्टार महेश बाबू निर्देशक
त्रिविक्रम श्रीनिवास की अगली फिल्म में नजर आएंगे। ये फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन
स्टेज में हैं। 
फिल्म की शूटिंग जल्दी ही शुरू होने वाली है। फिल्म की शूटिंग शुरू
होने से पहले सुपरस्टार महेश बाबू ने अपने लुक में काफी लंबे वक्त बाद बदलाव किया
है। सुपरस्टार के नए लुक ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

महेश बाबू ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें उनका नया
लुक नजर आ रहा है। सुपरस्टार फोटो में अपने बीयर्ड लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं ग्रे
शेड लुक हेयरस्टाइल में महेश काफी डैसिंग लग रहे हैं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर
शेयर कर एक्टर ने कैप्शन में लिखा
, ‘नई वाइब पसंद आ रही है।

यह फोटो कम वक्त में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है सुपरस्टार के फैंस उनको इस
नए अवतार में देखकर काफी हैरान हो गए है। अभिनेता का नया लुक उनके चाहने वालों को
बहुत पसंद आ रहा है और वह कॉमेंट सेक्शन में महेश बाबू की तारीफों के पुल बांध रहे
है। महेश बाबू की वाइफ नम्रता शिरोडकर ने भी फायर इमोजी शेयर किए है।

सुपरस्टार महेश बाबू के गुड लुक्स के करोड़ों दीवाने हैं, एक्टर की फीमेल फैंस
तो उन्हें देखने के लिए बेताब रहती हैं। इतने सालों बाद आज भी महेश अपने गुड लुक्स
की वजह से फीमेल फैंस के दिलों पर राज करते हैं।  इसलिए वह अपने लुक में कभी बदलाव नहीं करते। बता
दें कि उन्होंने अपनी एक फिल्म निजाम के लिए लुक्स में बदलाव किए थे। ये फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। साथ ही एक्टर के लुक्स की भी काफी आलोचना
हुई थी।

गौर करने वाली बात ये है कि निजाम के फ्लॉप होने के बाद जिसके बाद महेश बाबू
ने कसम खा ली कि वो फिर कभी अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट नहीं करेंगे। हालांकि
अब लंबे वक्त के बाद सुपरस्टार ने ये कसम डायरेक्टर त्रिविक्रम श्रीनिवास के लिए
तोड़ दी है। श्रीनिवास की अगली फिल्म में बीयर्ड लुक में नजर आएंगे। जिसके लिए
एक्टर ने अपनी दाढ़ी बढ़ाई है और ग्रे शेड लुक हेयरस्टाइल भी चुना है। महेश बाबू
इस फिल्म में को-स्टार पूजा हेगड़े के साथ ऑन स्क्रीन रोमांस करते दिखेंगे।

Advertisement
Next Article