W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Mahindra XUV 3XO EV इस दिन होगा लॉन्च,Tata Nexon को मिलेगी टक्कर?

महिंद्रा XUV 3XO EV की लॉन्च डेट का खुलासा, टाटा नेक्सॉन को मिलेगी कड़ी टक्कर

04:08 AM Oct 27, 2024 IST | Abhishek Kumar

महिंद्रा XUV 3XO EV की लॉन्च डेट का खुलासा, टाटा नेक्सॉन को मिलेगी कड़ी टक्कर

mahindra xuv 3xo ev इस दिन होगा लॉन्च tata nexon को मिलेगी टक्कर
Advertisement

Mahindra XUV 3XO EV इस दिन होगा लॉन्च,Tata Nexon को मिलेगी टक्कर?

ऐसा लग रहा है कि Mahindra & Mahindra (M&M) अपने नए EV, Mahindra XUV 3XO को टेस्ट कर रही है।

यूं तो सड़क पर देखा गया मॉडल लगभग पूरी तरह से कैमोफ्लाज था, लेकिन यह समझ आ रहा है कि EV वर्जन का डिजाइन इसके ICE मॉडल के समान हो सकता है।

हालांकि, ऐसा माना जा सकता है कि अपकमिंग इलेक्ट्रिक व्हीकल में कुछ एलिमेंट्स कंपनी के अन्य EV मॉडल के समान हो सकते हैं, जिससे यह अपने ICE वेरिएंट से अलग दिखाई दे।

इतना ही नहीं, उम्मीद की जा सकती है कि Mahindra XUV 3XO EV में Mahindra XUV 3XO ICE वेरिएंट (दो बैटरी ऑप्शन 34.5 kWh और 39.5 kWh) के समान बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक मोटर होगी।

शॉट्स में फ्रंट फेंडर, अलॉय व्हील और चार्जिंग पोर्ट का डिजाइन काफी हद तक ICE वेरिएंट से मिलता जुलता लगता है।

पीछे की तरफ कनेक्टेड एलईडी लाइट भी दिख रही थी। हालांकि, बाकी डिजाइन कंपोनेंट ICE के समान ही प्रतीत होते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Mahindra XUV 3SO EV के अगले साल की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Abhishek Kumar

View all posts

Advertisement
×