For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मुम्बई में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के दौरान फटा टायर

दिल्ली से मुंबई जा रही स्पाइसजेट की एक फ्लाइट सोमवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर क्रैश लैंडिंग में बाल-बाल बच गई। जानकारी के मुताबिक लैंडिंग के बाद पता चला कि विमान का टायर फट गया है। हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने

11:09 PM Aug 29, 2022 IST | Desk Team

दिल्ली से मुंबई जा रही स्पाइसजेट की एक फ्लाइट सोमवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर क्रैश लैंडिंग में बाल-बाल बच गई। जानकारी के मुताबिक लैंडिंग के बाद पता चला कि विमान का टायर फट गया है। हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने

मुम्बई में टला बड़ा विमान हादसा  लैंडिंग के दौरान फटा टायर
दिल्ली से मुंबई जा रही स्पाइसजेट की एक फ्लाइट सोमवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर क्रैश लैंडिंग में बाल-बाल बच गई। जानकारी के मुताबिक लैंडिंग के बाद पता चला कि विमान का टायर फट गया है। हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि विमान को उतारने में पायलटों को कोई दिक्कत नहीं हुई। टायरों से धुआं नहीं निकल रहा था। वैसे इस साल यह पहला मौका नहीं है जब किसी विमान को लैंडिंग में परेशानी का सामना करना पड़ा हो।
Advertisement
सुबह 9 बजे विमान ने की थी लैंडिंग 
जानकारी के मुताबिक फ्लाइट नंबर SG-8701 ने सुबह 7.30 बजे दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरी। विमान सुबह नौ बजे मुंबई के मुख्य रनवे 27 पर उतरा। यहां उतरने के बाद पता चला कि विमान का टायर फट गया है। इसके बाद मुख्य रनवे को घटना की निगरानी के लिए बंद कर दिया गया। इस दौरान यहां उतरने वाले दो अन्य विमानों की उड़ान भी स्थगित कर दी गई। इस संबंध में स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि विमान सुरक्षित लैंड करने में कामयाब हो गया था। इसे एटीसी द्वारा तय की गई पार्किंग में खड़ा किया गया था। लैंडिंग के दौरान न तो पायलटों और न ही यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का अनुभव हुआ। प्रवक्ता के मुताबिक विमान के टायर से धुआं नहीं निकल रहा था।
21 अगस्त
Advertisement
इस दिन शुक्रवार को कोलकाता एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा हुआ कि करीब एक घंटे तक यात्रियों की सांसें अटकी रहीं। इस दौरान क्रॉसविंड के कारण शाम 5 से 6.30 बजे तक लैंड करने वाले विमान हवा में चक्कर लगाते रहे। 11 विमानों के कप्तानों ने उड़ान को रनवे पर उतारने की कोशिश की। लेकिन हवा इतनी तेज थी कि उन्हें इंतजार करना पड़ा।
12 अगस्त
बेंगलुरु से माले (मालदीव) गो फर्स्ट फ्लाइट को कोयंबटूर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में 92 यात्री सवार थे। बाद में इन सभी को आज एक अन्य फ्लाइट से कोयंबटूर एयरपोर्ट से माले भेजा गया। हवाईअड्डे के अधिकारियों के मुताबिक, इंजन में कुछ खराबी के कारण आपात लैंडिंग करनी पड़ी।
05 अगस्त
इससे पहले 5 अगस्त को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। यहां लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से मुंबई जा रहे विस्तारा एयरलाइंस के विमान से एक पक्षी टकरा गया। चिड़िया के टकराने के बाद पायलट ने तुरंत एटीसी से संपर्क किया। इसके बाद विमान की वाराणसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की गई।
04 अगस्त
ऐसा ही एक मामला चार अगस्त को भी सामने आया था। इस दिन गोफर्स्ट एयरलाइंस की एक फ्लाइट ने चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन एक चिड़िया से टकराकर उन्हें अहमदाबाद एयरपोर्ट लौटना पड़ा।
जून 19
पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरने के बाद स्पाइसजेट के इंजन में आग लग गई और 184 यात्रियों को लेकर जा रहे विमान की कुछ मिनट बाद इमरजेंसी लैंडिंग हुई। दरअसल एक पक्षी के विमान से टकरा जाने से इंजन क्षतिग्रस्त हो गया था।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×