W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Pakistan: पाकिस्तानी चेकपोस्ट पर आतंकी हमले में 17 जवानों की मौत, एक दिन पहले भी मारे गए थे 8 सैनिक

Terrorist Attack in Pakistan: आत्मघाती विस्फोट के चलते माली खेल चौकी और सैन्य वाहनों को भारी नुकसान हुआ है। हाफिज गुल बहादुर सशस्त्र समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

12:05 PM Nov 20, 2024 IST | Ranjan Kumar

Terrorist Attack in Pakistan: आत्मघाती विस्फोट के चलते माली खेल चौकी और सैन्य वाहनों को भारी नुकसान हुआ है। हाफिज गुल बहादुर सशस्त्र समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

pakistan  पाकिस्तानी चेकपोस्ट पर आतंकी हमले में 17 जवानों की मौत  एक दिन पहले भी मारे गए थे 8 सैनिक

Pakistan Terrorist Attack : पाकिस्तान में आतंकियों ने बड़ा आतंकी हमला किया है। इसमें 17 जवानों की मौत हो गई है। जबकि, सैन्य वाहनों को भारी क्षति पहुंची है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक आतंकी ने विस्फोटक लदे वाहन को सेना की चेकपोस्ट से टकराया, जिससे हुए धमाके में जवानों की मौत हो गई। बता दें, इसी क्षेत्र में एक दिन पहले ही आतंकी हमले में पाकिस्तानी सेना के आठ सैनिक मारे गए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान की उत्तर-पश्चिम सीमा स्थित प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू में आतंकी ने हमला किया है।

Advertisement

हमले में 7 लोग घायल

Advertisement

इस हमले के बाद आतंकियों ने चेकपोस्ट पर गोलीबारी भी की। हमले में सात अन्य घायल हुए हैं। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में छह आतंकी ढेर हो गए। हमले की जिम्मेदारी हाफिज गुल बहादुर सशस्त्र समूह ने ली है। थिंक टैंक सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज (CRSS) के अनुसार चालू वर्ष की तीसरी तिमाही में पाकिस्तान में हिंसा में 90 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह हमला पाकिस्तान सरकार और सैन्य नेतृत्व द्वारा मंगलवार को बलूचिस्तान में आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ‘व्यापक सैन्य अभियान’ को मंजूरी देने के एक दिन बाद हुआ है। अभियान का उद्देश्य प्रांत में उग्रवाद को रोकना है।

Advertisement

सैनिकों और आतंकियों में हुई थी घंटों गोलीबारी

एक दिन पहले ही खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तानी सेना के आठ सैनिकों की मौत हुई थी। इस दौरान आतंकियों और सैनिकों के बीच कई घंटों तक गोलीबारी हुई थी। इसमें 9 आतंकी और आठ जवान मारे गए थे। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान आतंकी गुट ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। टीटीपी ने कहा था कि उसके लड़ाकों को सेना द्वारा निशाना बनाए जाने के जवाब में हमला किया गया था। बता दें, सोमवार को बन्नू चेकपॉइंट के नजदीक आतंकियों ने सात पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया था। हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया था। देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Ranjan Kumar

View all posts

Advertisement
Advertisement
×