टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

मलिंगा को मिला आईपीएल का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का सम्मान

उन्होंने डेल स्टेन, आशीष नेहरा, सुनील नारायण और जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाजों को पीछे छोड़कर यह सम्मान हासिल किया।

02:52 AM Apr 21, 2020 IST | Desk Team

उन्होंने डेल स्टेन, आशीष नेहरा, सुनील नारायण और जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाजों को पीछे छोड़कर यह सम्मान हासिल किया।

श्रीलंका और मुंबई इंडियन्स के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को क्रिकेट के इतिहास में रह चुके पूर्व दिग्गजों ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इतिहास का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बताया। आपको बता दें कि श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को यह सम्मान अब कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे पूर्व क्रिकेटरों ने दिया है 
मलिंगा को यह सम्मान स्टार स्पोर्ट्स के कमेंटेटरों ने दिया जिनमें केविन पीटरसन, डीन जोन्स, मैथ्यू हेडन, आकाश चोपड़ा, ग्रीम स्मिथ, साइमन डूल, इयान बिशप और टॉम मूडी शामिल हैं। 
श्रीलंका के यह गेंदबाज इससे पहले दस गेंदबाजों की शुरुआती सूची में शामिल था। उन्होंने डेल स्टेन, आशीष नेहरा, सुनील नारायण और जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाजों को पीछे छोड़कर यह सम्मान हासिल किया। 
Advertisement
Advertisement
Next Article