W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Ram Mandir Pran Pratistha में शामिल होने को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे का आया बयान, कही ये बड़ी बात

02:55 PM Jan 06, 2024 IST | Yogita Tyagi
ram mandir pran pratistha में शामिल होने को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे का आया बयान  कही ये बड़ी बात
Advertisement

Ram Mandir Pran Pratistha: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को कहा कि वह 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे या नहीं, इस पर वह बहुत जल्द फैसला करेंगे। खरगे और पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है। कांग्रेस ने पहले कहा था कि समारोह में शामिल होने को लेकर उनके फैसले के बारे में सही समय पर अवगत कराया जाएगा। उनके अलावा, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को भी समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है।

  • कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि वह में प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे या नहीं, इस पर वह बहुत जल्द फैसला करेंगे
  • खरगे और सोनिया गांधी को इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है
  • कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को भी समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है
  • प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होना है

बहुत जल्द करूंगा फैसला- खरगे

खरगे ने यहां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में समारोह के लिए उन्हें भेजे गए निमंत्रण के बारे में पूछे जाने पर कहा, मुझे निमंत्रण मिला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पूर्व प्रधान सचिव मंदिर ट्रस्ट के सचिव के साथ आए थे, उन्होंने मुझे आमंत्रित किया है। मैं इस पर बहुत जल्द फैसला करूंगा। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण पर कांग्रेस के एक मुख्यमंत्री की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर खरगे ने कहा, यह व्यक्तिगत आस्था के बारे में है, अगर निमंत्रण है तो आप जा सकते हैं, कोई अन्य भी जा सकता है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और 6,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×