W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह का इस्तीफा, राजनीतिक हलचल तेज

एन बीरेन सिंह के इस्तीफे से मणिपुर की राजनीति में उथल-पुथल

01:21 AM Feb 09, 2025 IST | Rahul Kumar

एन बीरेन सिंह के इस्तीफे से मणिपुर की राजनीति में उथल-पुथल

मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह का इस्तीफा  राजनीतिक हलचल तेज
Advertisement

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिससे राज्य में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। इस्तीफे से पहले, बीरेन सिंह ने बीजेपी सांसद संबित पात्रा, मणिपुर सरकार के मंत्री और विधायकों के साथ राज्यपाल से मुलाकात की थी। इसके अलावा, उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी।

बीरेन सिंह के इस्तीफे के पीछे क्या कारण है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन यह बताया जा रहा है कि मणिपुर में जातीय हिंसा शुरू होने के करीब दो साल बाद यह इस्तीफा आया है। उनके इस्तीफे की मांग लंबे समय से की जा रही थी।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar

View all posts

Advertisement
×