Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

गहलोत में विधायक दल की बैठक में रखी मन की बात, कहा- सोनिया-राहुल नहीं माने तो भरेंगे नामांकन

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने के संकेत दिए हैं। सीएम गहलोत ने मंगलवार को जयपुर में मुख्यमंत्री आवास पर आहूत कांग्रेस विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया है।

06:54 AM Sep 21, 2022 IST | Desk Team

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने के संकेत दिए हैं। सीएम गहलोत ने मंगलवार को जयपुर में मुख्यमंत्री आवास पर आहूत कांग्रेस विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने के संकेत दिए हैं। सीएम गहलोत ने मंगलवार को जयपुर में मुख्यमंत्री आवास पर आहूत कांग्रेस विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया है। गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी से दोबारा कांग्रेस अध्यक्ष बनने का अनुरोध करेंगे। अगर नहीं तो पार्टी आलाकमान का निर्देश मेरे लिए अहम है। मैं पार्टी आलाकमान के निर्देशों का पालन करूंगा। गहलोत ने विधायकों से नामांकन की स्थिति में दिल्ली जाने की तैयारी करने को कहा। गहलोत ने कहा- राहुल गांधी को आखिरी बार मनाने की कोशिश करूंगा। अगर राहुल गांधी नहीं माने तो फिर आलाकमान जो निर्देश देंगे। उसके लिए आपको तकलीफ दूंगा। आपको दिल्ली आकर फिर मेरा फार्म भरवाना होगा। मुख्यमंत्री निवास पर बुलाई गई बैठक में कांग्रेस सांसद मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी भी मौजूद रहे।
Advertisement
दिल्ली के लिए आज का कार्यक्रम
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक सीएम गहलोत बुधवार को दिल्ली जा सकते हैं। दिल्ली में अशोक गहलोत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। अनुमान है कि विधायकों को उनके दिल्ली दौरे और इससे जुड़े घटनाक्रम की जानकारी दे दी गई है। आपको बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दौड़ में अशोक गहलोत सबसे आगे बताए जा रहे हैं। ऐसे में उनका ये दिल्ली दौरा बेहद अहम है। विधायक दल की बैठक को सीएम अशोक गहलोत और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने संबोधित किया। हालांकि सीएम गहलोत राहुल गांधी को कांग्रेस का इकलौता अध्यक्ष बनाने के पक्ष में हैं। कहा जा रहा है कि अशोक गहलोत दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। इससे पहले उन्होंने राज्य के सभी विधायकों को बुधवार रात अपने आवास पर बैठक के लिए बुलाया है। अनुमान है कि विधायकों को उनके दिल्ली दौरे और इससे जुड़े घटनाक्रम की जानकारी दी गई थी। आपको बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दौड़ में अशोक गहलोत सबसे आगे बताए जा रहे हैं। ऐसे में उनका ये दिल्ली दौरा बेहद अहम है। 
उपराष्ट्रपति के सम्मान में रात्रिभोज
सीएम गहलोत ने मंगलवार शाम मुख्यमंत्री आवास पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का स्वागत किया। इस अवसर पर धनखड़ के सम्मान में रात्रि भोज का भी आयोजन किया गया। इसमें राज्यपाल कलराज मिश्र, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, राज्यसभा सांसद नीरज डांगी, मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवारी, घनश्याम तिवारी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, विपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया, राज्य सरकार के मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और राज्य के अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। 
Advertisement
Next Article