जेवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीतने पर CM सैनी सहित कई बड़े नेताओं ने दी नीरज चोपड़ा को शुभकामनाएं
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी और कहा कि वह देश की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक की भालाफेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतकर लगातार दो ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय ट्रैक और फील्ड खिलाड़ी बन गए लेकिन पाकिस्तान के अरशद नदीम ने ओलंपिक में नये रिकॉर्ड के साथ बाजी मार ली। नीरज चोपड़ा ने तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया मंच पर पोस्ट में कहा, ‘‘भालाफेंक सुपरस्टार और हरियाणा का होनहार खिलाड़ी - गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा। पूरे देश को आपसे आशा और उम्मीद थी उस पर आप खरे उतरे। आपने पेरिस में देश के लिए रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लगातार दो ओलंपिक में पदक जीतकर आपने जो कीर्तिमान स्थापित किया है उसकी बराबरी करना बेहद मुश्किल होगा। सभी देशवासी और विशेषकर हरियाणावासी आपकी इस शानदार उपलब्धि पर गौरवान्वित हैं।’’
जैवलिन थ्रो का सुपरस्टार और हरियाणा का होनहार - गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा।🇮🇳
पूरे देश को आपसे आशा और उम्मीद थी उस पर आप खरे उतरे।आपने पेरिस में देश के लिए सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है।
लगातार दो ओलंपिक में मेडल जीतकर आपने जो कीर्तिमान स्थापित किया है उसकी बराबरी करना बेहद… pic.twitter.com/mOhED9aqaL
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) August 8, 2024
- CM नायब सिंह ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर नीरज को बधाई दी
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी उन्हें बंधाई दी
- पूर्व सीएम मनोहर लाल ने भी नीरज चोपड़ा को बधाई दी
CM मोहन यादव ने दी बधाई
अप्रतिम, अद्भुत, अतुलनीय... 🇮🇳
मां भारती के लाड़ले और करोड़ों भारतीयों की आंखों के तारे नीरज चोपड़ा जी को #OlympicGames2024 में रजत पदक जीतने पर हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं।
आप निरन्तर ऐसे ही नए- नए इतिहास रचते हुए अपनी गौरवपूर्ण उपलब्धियों से माँ भारती को गौरवान्वित करते रहें, हम… pic.twitter.com/fhU5a7JIu0
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 8, 2024
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी उन्हें बंधाई देते हुए एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "अप्रतिम, अद्भुत, अतुलनीय. मां भारती के लाड़ले और करोड़ों भारतीयों की आंखों के तारे नीरज चोपड़ा को पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं। आप निरन्तर ऐसे ही नए- नए इतिहास रचते हुए अपनी गौरवपूर्ण उपलब्धियों से मां भारती को गौरवान्वित करते रहें, हम सबकी शुभकामनाएं सदैव आपके साथ हैं।"
इसी कड़ी में CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, नीरज चोपड़ा जी आपका हार्दिक अभिनंदन! 140 करोड़ भारत वासियों को आप पर गर्व है।
Glorious Silver
नीरज चोपड़ा जी आपका हार्दिक अभिनंदन!
140 करोड़ भारत वासियों को आप पर गर्व है।
जय हिंद!@Neeraj_chopra1
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 8, 2024
पूर्व CM मनोहर लाल ने दी शुभकामनाएं
भारत की शान, गोल्डन बॉय, ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर से दुनिया में भारत का डंका बजाया है, पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आपने प्रत्येक भारतीय और प्रत्येक हरियाणवी को निरन्तर गौरवान्वित किया है, बहुत बहुत आशीर्वाद।@Neeraj_chopra1 pic.twitter.com/vfXUNk2QRJ
— Manohar Lal (@mlkhattar) August 8, 2024
केंद्रीय मंत्री व हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल ने भी नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि 'भारत की शान, गोल्डन बॉय, ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर से दुनिया में भारत का डंका बजाया है, पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ। आपने प्रत्येक भारतीय और प्रत्येक हरियाणवी को निरन्तर गौरवान्वित किया है, बहुत बहुत आशीर्वाद।'
एमपी दीपेंद्र हुड्डा ने दी बधाई
पेरिस ओलिंपिक के जैवलिन थ्रो स्पर्धा में भाई @Neeraj_chopra1 ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से देश के लिये सिल्वर 🥈 मेडल अर्जित किया है।
नीरज को रजत पदक जीतने की ढेरों बधाई और शुभकामनाएं। #Paris2024 pic.twitter.com/rP8nqfUly3
— Deepender S Hooda (@DeependerSHooda) August 8, 2024
इसके अलावा कांग्रेस एमपी दीपेंद्र हुड्डा ने भी नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए लिखा कि 'पेरिस ओलंपिक के जैवलिन थ्रो स्पर्धा में भाई नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से देश के लिये सिल्वर मेडल अर्जित किया है। नीरज को रजत पदक जीतने की ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।'
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।