Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बक्सर के बाद यूपी-बिहार बॉर्डर पर गंगा में तैरते मिले दर्जनों शव, दहशत में लोग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के गहमर थाना क्षेत्र में बिहार की तरफ बहने वाली गंगा के किनारे इतनी बड़ी संख्या में शव मिलने से ना सिर्फ लोगों में दहशत फैल गई है।

11:03 AM May 11, 2021 IST | Desk Team

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के गहमर थाना क्षेत्र में बिहार की तरफ बहने वाली गंगा के किनारे इतनी बड़ी संख्या में शव मिलने से ना सिर्फ लोगों में दहशत फैल गई है।

यूपी-बिहार बॉर्डर के गहमर गांव के पास गंगा नदी में दर्जनों लाशें मिलने से हड़कंप मच गया है। बड़ी संख्या में तैरते हुए शव मिलने से लोगों में संक्रमण का डर पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों ने शवों के मिलने की सूचना जिला प्रशासन को देकर जल्द से जल्द इनके निपटारे की गुहार लगाई है। इससे पहले बक्सर से ही एक ऐसा मामला सामने आया था। 
Advertisement
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के गहमर थाना क्षेत्र में बिहार की तरफ बहने वाली गंगा के किनारे इतनी बड़ी संख्या में शव मिलने से ना सिर्फ लोगों में दहशत फैल गई है, बल्कि बदबू और दूसरे किस्म के संक्रामक रोगों के फैलने का भी खतरा बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के आगे इन हालातों पर चिंता व्यक्त की है।

बिहार : गंगा नदी में 30 लाशें मिलने से मचा हड़कंप, DM का दावा, ‘सभी शव बहकर आए’

इससे पहले बक्सर जिले के चौसा प्रखंड में सोमवार को गंगा नदी में कम से कम 30 शव बरामद किए गए, जिससे इस कोरोना काल में क्षेत्र में लोग में भय का माहौल बन गया। जिला प्रशासन ने दावा किया था कि सभी बरामद शव बह कर आए हैं, जो करीब तीन से चार दिन पहले के बताए जा रहे हैं।
बक्सर के जिलाधिकारी अमन समीर ने बताया था कि इस घटना के जांच के लिए बक्सर के अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को संबंधित क्षेत्र में भेजा गया था। उन्होंने बताया कि जांच के क्रम में यह बात सामने आई है कि गंगा नदी में पाए गए शव तीन से चार दिन पुराने हैं, इस कारण स्पष्ट है कि शव बक्सर जिले के नही हैं।
Advertisement
Next Article