W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

BJP में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली समेत कई नेता, हफ्तेभर पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा

04:49 PM May 04, 2024 IST | Shubham Kumar
bjp में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली समेत कई नेता  हफ्तेभर पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा

Arvinder Singh Lovely Joins BJP: आज दिल्ली भाजपा मुख्यालय में पूर्व कांग्रेस दिल्ली प्रदेश रहे अरविदंर सिंह लवली  (Arvinder Singh Lovely) भाजपा में शामिल हुए। इससे पहले आप के साथ गठबंधन को एक कारण बताते हुए कांग्रेस पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की दिल्ली इकाई गठबंधन के खिलाफ थी लेकिन पार्टी आलाकमान इसके साथ आगे बढ़ा।

Highlights:

  • कांग्रेस के बागी नेता और पूर्व दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली हुए भाजपा में शामिल
  • राजकुमार चौहान, नीरज बसोया, अमित मलिक और नसीब सिंह भी हुए भाजपा में शामिल
  • दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंंद्र सचदेवा की मौजूदगी में हुए भाजपा में शामिल

 

लोकसभा चुनाव के बीचों-बीच कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली (Arvinder Singh Lovely) BJP में शामिल हो गए।  दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा मौजूदगी में भाजपा मुख्यालय में ग्रहण की सदस्यता। पहले वे 28 अप्रैल को ही कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अरविंदर सिंह लवली (Arvinder Singh Lovely) के अलावा राजकुमार चौहान, अमित मलिक और नसीब शाह भी हुए भाजपा में शामिल।

आप-कांग्रेस गठबंधन का किया था विरोध

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे अपने इस्तीफे में उन्होंने अपने इस्तीफे के पीछे लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन का हवाला दिया था। अरविंदर सिंह लवली (Arvinder Singh Lovely) ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस इकाई ने उस पार्टी के साथ गठबंधन का विरोध किया। जिसने पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे और इस विरोध के बावजूद, पार्टी राष्ट्रीय राजधानी में AAP के साथ गठबंधन करने के लिए आगे बढ़ी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Shubham Kumar

View all posts

Advertisement
×