टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

गहलोत के समर्थन में उतरे कई मंत्री, कहा - कांग्रेस अध्यक्ष के साथ CM की कुर्सी भी संभालें

राजस्थान में कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। राहुल गांधी के ‘एक आदमी-एक पद’ के सिद्धांत के कारण अशोक गहलोत को अध्यक्ष बनने के बाद सीएम पद त्यागना पड़ेगा, ये बात भी लगभग तय हो चुकी है।

11:14 AM Sep 25, 2022 IST | Desk Team

राजस्थान में कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। राहुल गांधी के ‘एक आदमी-एक पद’ के सिद्धांत के कारण अशोक गहलोत को अध्यक्ष बनने के बाद सीएम पद त्यागना पड़ेगा, ये बात भी लगभग तय हो चुकी है।

राजस्थान में कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई  है। राहुल गांधी के ‘एक आदमी-एक पद’ के सिद्धांत के कारण अशोक गहलोत को अध्यक्ष बनने के बाद सीएम पद त्यागना पड़ेगा, ये बात भी लगभग तय हो चुकी है। ऐसे में अब यही सवाल उठ रहा कि राजस्थान का नया सीएम कांग्रेस किसे बनाएगा। 
Advertisement
हालांकि, सचिन पायलट नए सीएम हो सकते है। इस बात की पूरी संभावना है। उन्होंने पिछले दिनों सोनिया गांधी से लेकर राहुल गांधी तक से मुलाकात की थी, जहां उन्हें यकीन दिलाया गया कि नए सीएम वो ही बनेंगे। इसी बीच आज जयपुर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक होने वाली है, जिसमें साफ हो जाएगा की राजस्थान का नया सीएम कौन बनेगा। 
राजस्थान में अगले साल होगा विधानसभा चुनाव 
वही, इस बैठक से पहले कई मंत्रियों ने अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष दोनों के रूप में बनाए रखने का आग्रह पार्टी नेतृत्व से किया है। मंत्रियों का कहना है कि गहलोत दोनों पद संभाल सकते है। साल 2023 में चुनाव होने वाले है, उससे पहले सीएम बदलना जोखिम भरा काम हो सकता है। 
इस बारे में बात करते हुए आपदा प्रबंधन एवं राहत मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने मीडिया से कहा कि एक साल में हमारे यहां चुनाव होने हैं तो आलाकमान अगर गहलोत को दोनों पद देता है तो यह हमारे लिए अच्छा होगा। पार्टी के नेताओं का मानना ​​है कि गहलोत अगर दोनों पद एक साथ रहेंगे तो कोई दिक्कत नहीं है। उसके बाद भी पार्टी नेतृत्व जो भी फैसला करेगा, हम उसके साथ हैं। 
Advertisement
Next Article