महंत सत्यदेव दास सहित कई लोगों BJP में हुए शामिल
भाजपा बिहार प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल की अध्यक्षता में भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुधवार को आयोजित एक मिलन समारोह में गोपालगंज के महंत सत्यदेव दास, हेम नारायण सिंह, आदित्य कुमार शौर्य, बाबू लाल शौर्य ने पार्टी की सदस्यता ली।
03:05 AM Apr 21, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
भाजपा बिहार प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल की अध्यक्षता में भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुधवार को आयोजित एक मिलन समारोह में गोपालगंज के महंत सत्यदेव दास, हेम नारायण सिंह, आदित्य कुमार शौर्य, बाबू लाल शौर्य ने पार्टी की सदस्यता ली।
Advertisement
इस मिलन समारोह के मौके पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्रजी, बिहार के पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन, महामण्डलेश्वर उमाकांत सरस्वती सहित कई लोग उपस्थित थे।
Advertisement
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मिलन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि महंत सत्यदेव दास जी का गोपालगंज जिले सहित आस-पास के जिलों में अच्छा प्रभाव है। समाज के उत्थान एवं विकास में हमेशा प्रयासरत रहते हैं। पूर्व में वे विधान परिषद् का चुनाव भी लड़ चुके हैं।
Advertisement
बड़़ी संख्या में समर्थकों के साथ शामिल होने पर स्वागत करते हुए जायसवाल ने कहा कि महंत जी अपने कार्यों से समाज के विभिन्न वर्गो में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। इनके भाजपा में आने से संगठन को मजबूती प्रदान होगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी 23 अप्रैल को बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह आरा के जगदीशपुर में आयोजित है। आप सभी बड़ी संख्या में पहुंचकर आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित समारोह में शिरकत करें।
आरा के जगदीशपुर में विजयोत्सव कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी चल रही है। इस मिलन समारोह में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से महंत सत्यदेव दास, राजा बाबू कुमार यादव, हेमनारायण सिंह, चंदन कुमार यादव, चंदन कुमार पुरी, अरूण कुमार, नितीश कुमार साह, कुलदीप सिंह, अभिनंदन कुमार यादव, अनिल कुमार तिवारी, सुशील सिंह सहित सैंकड़ों लोग शामिल रहे।

Join Channel