W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

गुजरात के वडोदरा में ढह गया पुल, नदी में गिरे कई वाहन, 9 की मौत

10:26 AM Jul 09, 2025 IST | Neha Singh
गुजरात के वडोदरा में ढह गया पुल  नदी में गिरे कई वाहन  9 की मौत
Vadodara Bridge Collapsed 1

Vadodara Bridge Collapsed: गुजरात के वडोदरा में एक बड़ा हादसा हो गया है। वडोदरा जिले में महिसागर नदी पर बना एक पुल का एक हिस्सा गिर गया। पुल गिरने से कम से कम पांच वाहन नदी में गिर गए। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है और 10 के करीब लोगों को बचा लिया गया है।  यह पुल 1985 में बना था। मुख्यमंत्री ने तकनीकी विशेषज्ञों को घटनास्थल पर भेजकर जांच के आदेश दिए हैं।

Advertisement

सुबह हुआ हादसा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि राज्य राजमार्ग के किनारे महिसागर नदी पर स्थित गंभीरा पुल आज सुबह करीब 7.30 बजे ढह गया। उन्होंने कहा, "महिसागर नदी पर बने पुल का एक हिस्सा सुबह करीब 7.30 बजे ढह जाने से करीब चार वाहन नदी में गिर गए। दो ट्रक और दो वैन समेत कई वाहन नदी में गिर गए। हमने अब तक चार लोगों को बचा लिया है।"

Advertisement

बचाव अभियान जारी

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, एक ट्रक, एक वैन और एक कार पुल पार कर रहे थे, तभी पुल ढह गया, जिससे सभी वाहन नीचे नदी में गिर गए। पुल के ढहने के तुरंत बाद, स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आपातकालीन सेवाओं को सूचित किया। पुलिस और आपदा प्रतिक्रिया दल मौके पर पहुँचे और मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू किया। दमकल अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई।

Advertisement

एक दमकल अधिकारी ने बताया, "पुल का एक हिस्सा अचानक ढह गया। उस हिस्से से गुज़र रहे तीन वाहन नीचे नदी में गिर गए। हमने बचाव अभियान शुरू कर दिया है और 10 लोगों को नदी से बाहर निकाल लिया गया है।" ढहा हुआ पुल वडोदरा शहर से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित है और सौराष्ट्र की ओर जाने वाले परिवहन वाहनों के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग के रूप में कार्य करता है।

Also Read- वोटर लिस्ट रिवीजन के खिलाफ आज बिहार में चक्का जाम, कई जगह रोकी गई ट्रेनें

Advertisement
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
Advertisement
×