W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पापुआ न्यू गिनी में भारी भूस्खलन, मरने वालों की संख्‍या पहुंची 300 पार

01:33 PM May 25, 2024 IST | Yogita Tyagi
पापुआ न्यू गिनी में भारी भूस्खलन  मरने वालों की संख्‍या पहुंची 300 पार
Advertisement

बीते दिन उत्तरी पापुआ न्यू गिनी में आए खौफनाक भारी भूस्खलन में अब मरने वालों की संख्‍या 300 के पार पहुंच गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एंगा प्रांत के एक संसद सदस्य ऐमोस अकेम ने पीएनजी पोस्ट-कूरियर को बताया कि भूस्खलन में मैप मुरीताका ग्रामीण एलएलजी में 300 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। वहीं, इस खौफनाक भारी भूस्खलन में 1,182 घर मलवे में दब गए हैं।

  • भारी भूस्खलन में अब मरने वालों की संख्‍या 300 के पार पहुंच गई है
  • इस खौफनाक भारी भूस्खलन में 1,182 घर मलवे में दब गए हैं
  • स्वर्ण खदान के पास एक हाईवे का हिस्सा बुरी तरह प्रभावित हुआ है

एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में मची तबाही

शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार लगभग 3.00 बजे एक बड़े भूस्खलन ने PNG की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से 600 किमी उत्तर पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में तबाही मचा दी। जिसमें लगभग 100 लोगों के मारे जाने की खबर आ रही थी, लेकिन अब ये आंकड़ा बढ़कर 300 हो गया है।

हाईवे का हिस्सा बुरी तरह प्रभावित

भूस्खलन से पोर्गेरा स्वर्ण खदान के पास एक हाईवे का हिस्सा बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसका संचालन बैरिक गोल्ड द्वारा बैरिक नियुगिनी लिमिटेड के माध्यम से किया जाता है। यह चीन की जिजिन माइनिंग के साथ संयुक्त उद्यम है। आपको बता दें कि पापुआ न्यू गिनी की जनसंख्या 1 करोड़ के आसपास है। यह ऑस्ट्रेलिया के बाद सबसे अधिक आबादी वाला दक्षिण प्रशांत देश है। ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या 2 करोड़ 70 लाख है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×