For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Mathura Vrindavan Famous Places : मथुरा-वृंदावन में जरूर एक्सप्लोर करें ये फेमस जगहें

मथुरा-वृंदावन में घूमने की ये जगहें हैं बेहद खास

08:16 AM Jan 09, 2025 IST | Khushboo Sharma

मथुरा-वृंदावन में घूमने की ये जगहें हैं बेहद खास

mathura vrindavan famous places   मथुरा वृंदावन में जरूर एक्सप्लोर करें ये फेमस जगहें

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर (मथुरा)

यह स्थान भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान के रूप में जाना जाता है। यहां का गर्भगृह और भव्य मंदिर आपकी यात्रा को आध्यात्मिक अनुभव देगा

द्वारकाधीश मंदिर (मथुरा)

भगवान कृष्ण को समर्पित यह मंदिर अपनी वास्तुकला और खास झूला उत्सव के लिए प्रसिद्ध है

बांके बिहारी मंदिर (वृंदावन)

वृंदावन का सबसे लोकप्रिय मंदिर, जहां भगवान कृष्ण को बांके बिहारी के रूप में पूजा जाता है

प्रेम मंदिर (वृंदावन)

यह मंदिर आधुनिक स्थापत्य कला का उत्कृष्ट नमूना है। रात में इसकी रंगीन रोशनी इसे और भी खूबसूरत बना देती है

निधिवन (वृंदावन)

यह स्थान भगवान कृष्ण और राधा रानी की रासलीलाओं के लिए प्रसिद्ध है। यहां की दिव्यता और रहस्यमय कहानियां आकर्षण का केंद्र हैं

यमुना घाट

मथुरा और वृंदावन के यमुना घाटों पर सुबह-शाम की आरती और नौका विहार का अनुभव अवश्य करें। विश्राम घाट और केशी घाट प्रमुख हैं

गोवर्धन पर्वत

मथुरा से करीब 22 किलोमीटर दूर यह स्थान भगवान कृष्ण की गोवर्धन लीला से जुड़ा है। यहां परिक्रमा करना श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है

राधा रमण मंदिर (वृंदावन)

भगवान राधा रमण को समर्पित यह मंदिर अपने आप में अनोखा है। यहां की मूर्ति अपने आप प्रकट हुई मानी जाती है

कुसुम सरोवर

गोवर्धन पर्वत के पास स्थित यह सरोवर अपनी प्राकृतिक सुंदरता और राधा-कृष्ण से जुड़ी कहानियों के लिए प्रसिद्ध है। सूर्यास्त के समय यहां का नजारा अद्भुत होता है

मथुरा-वृंदावन में जरूर एक्सप्लोर करें ये फेमस जगहें

Advertisement
Advertisement
Author Image

Khushboo Sharma

View all posts

Advertisement
×