W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को पोंगल, माघ बिहू और मकर संक्रांति की दीं शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “आप सभी को प्रकृति के रंगों से सराबोर, परंपरा और संस्कृति से भरे मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं।”

 

05:59 AM Jan 15, 2020 IST | Desk Team

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “आप सभी को प्रकृति के रंगों से सराबोर, परंपरा और संस्कृति से भरे मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं।”

 

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को पोंगल  माघ बिहू और मकर संक्रांति की दीं शुभकामनाएं
Advertisement
आज देशभर में पोंगल, माघ बिहू और मकर संक्रांति बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मोके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कामना की कि ये पर्व अपने साथ सभी के लिए सेहत और समृद्धि लेकर आएं।
Advertisement


प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘माघ बिहू आशा और समृद्धि का पर्व है। इस अवसर पर मैं सभी लोगों खास तौर पर असम की बहनों और भाइयों को शुभकामनाएं देता हूं। कामना करता हूं कि यह विशेष अवसर समाज में आनंद की भावनाएं बढ़ाए।’’

Advertisement


हिंदू कैलेंडर के अनुसार मकर संक्रांति सूर्य को समर्पित पर्व है। वहीं माघ बिहू सालाना फसल कटने की खुशी में मनाया जाता है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘आप सभी को प्रकृति के रंगों से सराबोर, परंपरा और संस्कृति से भरे मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं।’’


पोंगल सूर्य देवता को समर्पित चार दिन का त्योहार है, यह फसल कटने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ पोंगल की सभी को बधाई। कामना करता हूं कि यह त्योहार सभी के जीवन को समृद्धि से भर दे। सभी को अच्छा स्वास्थ्य मिले।’’

Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×