Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

MCD चुनाव का ऐलान! 4 दिसंबर को होगा मतदान, भाजपा-आप के बीच कड़ा मुकाबला

दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बता दें कि नगर निगम चुनाव के लिए मतदान 4 दिसंबर को होगा, जबकि नतीजे 7 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

05:22 PM Nov 04, 2022 IST | Desk Team

दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बता दें कि नगर निगम चुनाव के लिए मतदान 4 दिसंबर को होगा, जबकि नतीजे 7 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

देश के दो राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के बीच चुनाव आयोग (EC) ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी चुनावी बिगुल फूंक दिया है। आयोग ने दिल्ली नगर निगम  (MCD) चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बता दें कि नगर निगम चुनाव के लिए मतदान 4 दिसंबर को होगा, जबकि नतीजे 7 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
दिल्ली के राज्य निर्वाचन आयुक्त विजय देव ने शुक्रवार को तारीखों की घोषणा की।उन्होंने कहा कि चुनाव के कारण राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार से ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। देव ने कहा कि नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 7 नवंबर से शुरू हो जाएगी और 14 नवंबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे।
भाजपा आसानी से कर लेगी जीत हासिल
दिल्ली नगर निगम में लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी (BJP) का कब्जा है। माना जा रहा है कि इस बार भी भाजपा आसानी से जीत हासिल कर लेगी। इस चुनाव में मुख्य तौर से भाजपा और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच मुकाबला होना है। वहीं कांग्रेस अपनी जगह बनाना  का पुरजोर  प्रयास कर रही है।  

Advertisement
Advertisement
Next Article