AAP पार्टी का ऐलान : पूरे देश में लड़ेगी स्थानीय निकाय चुनाव, राष्ट्र निर्माण अभियान किया शुरू
दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने विस्तार के लिए पूरे देश में स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
03:51 PM Feb 14, 2020 IST | Shera Rajput
Advertisement
दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने विस्तार के लिए पूरे देश में स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
Advertisement
आप के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा कि पार्टी ने ”सकारात्मक राष्ट्रवाद” के साथ पार्टी के विस्तार पर चर्चा करने के लिये रविवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है।
Advertisement
आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के करीबी राय ने कहा कि पार्टी पहले चरण में पंजाब समेत कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव लड़ने पर भी नजरें टिकाए हुए है।
उन्होंने कहा, ”रविवार को होने वाली बैठक का एजेंडा बड़े पैमाने पर स्वंयसेवकों को पार्टी शामिल करके हमारे संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार देना है।”
केजरीवाल की पिछली सरकार में मंत्री रहे राय ने कहा कि लोग फोन नंबर (9871010101) पर मिस कॉल करके ‘आप’ के ”राष्ट्र निर्माण अभियान” से जुड़ सकेंगे।
उन्होंने कहा, ”हम इस अभियान के जरिये बड़े पैमाने पर लोगों के बीच जाकर उन्हें स्वयंसेवक बनाएंगे। पार्टी देशभर में स्थानीय निकाय चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश और गुजरात में आगामी स्थानीय निकाय चुनाव भी लड़ेगी।”
उन्होंने कहा, ”हम दिल्ली में सकारात्मक राष्ट्रवाद का प्रसार करेंगे, जो प्रेम और सम्मान पर आधारित होगा। भाजपा का राष्ट्रवाद घृणा और विभाजन पर आधारित है।”
Advertisement