Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मेरठ : फोन पर बात करने से किया मना, तो युवक ने लड़की का काट दिया गला

मेरठ में फोन नंबर देने से इनकार करने पर एक युवक ने लड़की का गला काट दिया। घायल लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

11:40 AM Sep 05, 2022 IST | Desk Team

मेरठ में फोन नंबर देने से इनकार करने पर एक युवक ने लड़की का गला काट दिया। घायल लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

देश के अलग-अलग हिस्सों से लड़कियों के खिलाफ आपराधिक मामले सामने आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मेरठ से दुमका के अंकिता मर्डर केस जैसा मामला सामने आया हैं। यहां फोन नंबर देने से इनकार करने पर एक युवक ने लड़की का गला काट दिया। घटना के बाद घायल लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
Advertisement
पुलिस रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी कसेरुखेड़ा निवासी आशीष परीक्षितगढ़ में रहने वाली निशा 25 वर्षीय युवती से फोन पर बात करना चाहता था, लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया और उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया। इस बात से आशीष नाराज हो गया। 

झारखंड : दुमका में रेप के बाद पेड़ से लटकाया गया नाबालिग का शव, विरोध में लोगों ने बुलाया बंद

मेरठ के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) केशव कुमार ने बताया कि युवती जब डिफेंस कॉलोनी में होम केयर के लिए काम पर जा रही थी तभी आशीष आया और धारदार हथियार से उसका गला काट दिया और मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी ने बताया कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है।  
Advertisement
Next Article