For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

असम-मेघालय सीमा विवाद को लेकर अमित शाह से आज मिलेंगे मेघालय CM संगमा और असम सीएम हिमंत

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे और छह क्षेत्रों में दो पूर्वोत्तर राज्यों के बीच सीमा विवाद को हल करने के लिए अपनी सिफारिशें सौपेंगे।

02:33 AM Jan 20, 2022 IST | Shera Rajput

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे और छह क्षेत्रों में दो पूर्वोत्तर राज्यों के बीच सीमा विवाद को हल करने के लिए अपनी सिफारिशें सौपेंगे।

असम मेघालय सीमा विवाद को लेकर अमित शाह से आज मिलेंगे मेघालय cm संगमा और असम सीएम हिमंत
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे और छह क्षेत्रों में दो पूर्वोत्तर राज्यों के बीच सीमा विवाद को हल करने के लिए अपनी सिफारिशें सौपेंगे।
Advertisement
असम मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सरमा ने कहा कि दोनों राज्य केंद्र को अपनी सिफारिशें सौंपेंगे और इस मामले को आगे बढ़ाने का आग्रह करेंगे।
कैबिनेट में असम-मेघालय सीमा मुद्दे पर हुई चर्चा 
उन्होंने कहा, ‘‘कैबिनेट में असम-मेघालय सीमा मुद्दे पर चर्चा हुई। दोनों राज्यों की क्षेत्रीय समितियों में आम सहमति बन गई है और मुख्यमंत्री स्तर पर भी सहमति बन गई है।’’
Advertisement
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को छह इलाकों में सीमा विवाद के हल के लिए पूर्वोत्तर के दोनों राज्यों की सिफारिश सौंपेंगे
शिलांग में मेघालय के मुख्यमंत्री संगमा ने कहा कि वह असम के अपने समकक्ष हिमंत बिस्व सरमा के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बृहस्पतिवार को मिलेंगे तथा उन्हें छह इलाकों में सीमा विवाद के हल के लिए पूर्वोत्तर के दोनों राज्यों की सिफारिश सौंपेंगे।
संगमा ने संवाददाताओं को बताया कि यह मुलाकात बृहस्पतिवार की शाम नयी दिल्ली में होगी।
मेघालय मंत्रिमंडल की एक बैठक की अध्यक्षता करने के बाद संगमा ने यह घोषणा की। बैठक में, उनकी सरकार द्वारा सीमा विवाद पर गठित तीन क्षेत्रीय समितियों की सिफारिशों को मंजूरी दी गई।
उन्होंने कहा कि मेघालय की क्षेत्रीय समितियों और असम सरकार की सिफारिशें केंद्रीय गृह मंत्रालय को आगे की कार्रवाई के लिए दी जाएंगी।
संगमा ने कहा, ‘‘असम के मुख्यमंत्री और मैं बृहस्पतिवार की शाम (छह बजे के बाद) दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री को रिपोर्ट सौंपेंगे। हम कम से कम एक साझा रिपोर्ट सौंपेंगे और तब मुझे लगता है कि भारत सरकार को कानून के मुताबिक आगे बढ़ना होगा।’’
चर्चा के बाद गृह मंत्रालय एक निष्कर्ष को अंतिम रूप देगा
उन्होंने कहा कि चर्चा के बाद गृह मंत्रालय एक निष्कर्ष को अंतिम रूप देगा। उन्होंने कहा कि सीमांकन, संसदीय प्रक्रिया के बाद किया जाएगा।
संगमा ने कहा, ‘‘भारतीय सर्वेक्षण विभाग को आना होगा और संयुक्त अवलोकन करना पड़ सकता है तथा विधेयक भी पारित करना होगा।’’
उन्होंने कहा कि दोनों राज्य सीमावर्ती इलाकों में गांवों पर सहमत हो गये हैं तथा नदियों और वनों सहित प्राकृतिक सीमाओं की पहचान कर ली गई है।
मतभेद वाले छह स्थानों पर 36 गांव , जिनका कुल क्षेत्रफल 36.79 वर्ग किमी है
मतभेद वाले छह स्थानों पर 36 गांव है जिनका कुल क्षेत्रफल 36.79 वर्ग किमी है।
संगमा ने कहा कि सीमा विवाद 50 वर्षों से है और इसको हल करना मुश्किल कार्य है लेकिन दोनों राज्यों की कोशिशों के चलते हम एक समाधान पर पहुंच गये हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘हमने कई हितधारकों से परामर्श किया, कई बैठकें और कई दौरे किए। जैसा कि मैंने कहा, यह वास्तव में एक बहुत ही महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण है।’’
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×