MG WINDSOR EV ने जीता ग्रीन कार ऑफ द ईयर 2025 का खिताब, BMW i5 रही रनरअप
BYD सील ने हासिल किया तीसरा स्थान, MG WINDSOR EV बनी विजेता
प्रतिष्ठित इंडियन कार ऑफ द ईयर अवॉर्ड का आयोजन हर वर्ष किया जाता है। ICOTY 2025 में 21 प्रतिष्ठित सदस्यों के पैनल ने ग्रीन कार ऑफ द ईयर 2025 खिताब के दावेदारों का मूल्यांकान किया। इसमें MG कंपनी की EV कार WINDSOR ने 157 अंक प्राप्त किये औऱ ग्रीन कार ऑफ द ईयर 2025 का खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में कई बड़े दावेदारों ने भाग लिया था। इसमें टाटा पंच, BMW, मिनी कंट्रीमैन EV औऱ BYD जैसे प्रबल दावेदार शामिल थे। लेकिन पहला स्थान MG WINDSOR EV ने हासिल किया औऱ BMW की i5 रनर-अप रही।
BMW की i5 रही रनर-अप
प्रतिष्ठित इंडियन कार ऑफ द ईयर अवॉर्ड में BMW की i5 ने 99 अंक हासिल किये और पहली रनर-अप कार रही थी। BMW की i5 कार की एक्स शोरुम कीमत भारतीय बाजार में 1.20 करोड़ है। वहीं दूसरी रनरअप BYD सील कार रही थी, BYD सील कार ने 87 अंक प्राप्त किए थे। BYD सील सेडान कार की एक्स शोरुम कीमत 41 लाख से शुरु हो जाती है।
MG WINDSOR EV सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
MG की WINDSOR EV कार भारतीय बाजार में 11 सितंबर 2024 में को लॉन्च हुई थी। लॉन्च होने के बाद ही WINDSOR EV कार ने धूम मचा दी है। लगभग तीन महिने में ही WINDSOR EV कार की 10 हजार यूनिट सेल हो गई है। MG WINDSOR EV कार को तीन वेरिएंट EXCITE, EXCLUSIVE, ESSENCE में लॉन्च की गई है। कार की कीमत 14 लाख रुपये से शुरु हो जाती है और 16 लाख तक जाती है। WINDSOR EV कार में 38KWH की बैटरी दी गई है जिसमें कंपनी का दावा है कि ये 332KM की रेंज देती है।