For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दूध में मिलाकर पीएं चुटकीभर जायफल, सेहत को मिलते हैं ढेर सारे फायदे

06:48 PM Mar 01, 2024 IST | Aastha Paswan
दूध में मिलाकर पीएं चुटकीभर जायफल  सेहत को मिलते हैं ढेर सारे फायदे

Milk: जायफल मसाला तो है ही, औषधीय गुणों की खान भी है। दिमाग को शांत करने के साथ साथ जायफल मिला दूध क्वालिटी वाली नींद लाने में मदद करता है। इससे जोड़ों के दर्द में भी छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं इसके गुण कि किन-किन बीमारियों में कैसे प्रयोग कर सकते हैं।

Highlights

  • दूध को बनाए पोष्टिक
  • दूध में मिलाएं जायफल
  • कई परेशानियों से मिलेगा चुटकारा

जायफल के फायदे

दूध पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन कई बार सादा दूध उतना फायदा नहीं होता, जितना दूध में पौष्टिक चीजें मिलाकर पीने से होता है। इसी के तहत दूध में जायफल मिलाकर पीने ना केवल सेहत दुरुस्त होती है बल्कि कई बीमारियां भी शरीर से दूर रहती हैं। कई लोग दूध में बादाम, केसर अखरोट मिला कर पीते हैं। लेकिन आप अपने दूध को पोष्टिक बनाने के लिए जायफल भी डाल सकते हैं। सुपारी की तरह दिखने वाला किचन का मसाला जायफल आर्युवेद में सेहत के लिए वरदान कहा गया है। जायफल को दूध के साथ मिलाकर पीने से शरीर को खूब सारी एनर्जी मिलती है और कई तरह के फायदे भी होते हैं। चलिए आज जानते हैं कि दूध में जायफल मिलाकर पीने से आपको क्या क्या लाभ मिल सकते हैं।

अर्थराइटिस की परेशानी से दूर रखे

आपको बता दें कि जायफल विटामिन का खजाना कहा जाता है। इसके अंदर ढेर सारा आयरन और कई तरह के एंटी ऑक्सिडेंट भी होते हैं। इसमें फास्फोरस, कॉपर, मैग्नीशियम समेत कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे अगर दूध के साथ मिलाकर पिया जाए तो ना केवल अर्थराइटिस की परेशानी से लाभ मिलता है बल्कि पेट संबंधी कई तरह की दिक्कतें खत्म हो जाती हैं।

दिल को हेल्दी करे

दूध के साथ जायफल मिलाकर पीने से हार्ट हैल्दी रहता है और लिवर भी स्वस्थ रहता है, चूंकि जायफल में एंटी कैंसर प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं इसलिए इसे दूध के साथ पीने से कैंसर जैसी बीमारियों का रिस्क कम हो जाता है।

अच्छी नींद दे

जिन लोगों को रात को नींद नहीं आती और थकान हावी रहती है, उनको खासतौर पर दूध और जायफल मिलाकर पीना चाहिए। इससे दिमाग शांत होता है अच्छी और भरपूर नींद आती है. थकान दूर करने के साथ साथ जायफल युक्त दूध जोड़ों औऱ मांसपेशियों के दर्द में आराम दिलाता है।

स्ट्रेस दूर करे

आपको बता दें कि जायफल में एंटी स्ट्रेस गुण होते हैं, इसे अगर रात को दूध के साथ पिएंगे तो तनाव,स्ट्रेस, एंजाइटी की समस्या दूर होगी और दिमाग को आराम मिलेगा।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×