टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

सरकारी सिस्टम में मंत्रियों और नेताओं की मनमानी को किया समाप्त : मनोहर लाल

NULL

12:57 PM Feb 16, 2018 IST | Desk Team

NULL

जींद : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने क्षेत्रवाद, सत्ताधारी परिवारों की लूट-खसोट, ट्रासंफर इंडस्ट्री, भेदभाव, सरकारी ठेकों व टैण्डरों में नेताओं और मंत्रियों की मनमानी को समाप्त किया है। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के गढ्ढों को भरने का काम भी वर्तमान भाजपा सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल गुरूवार को जींद में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में युवा हुंकार रैली में खुलकर बोले। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े तीन साल में देश में परिवर्तन हुआ है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पहली बार भाजपा की एक शुद्ध सरकार बनी है तथा अक्तूबर 2014 में प्रदेश के नौजवानों के बल पर हरियाणा में भारी परिवर्तन हुआ और राज्य में भाजपा की पहली सरकार बनी। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय नौजवानों को देते हैं।

Advertisement

मनोहर लाल ने कहा कि जनता ने भ्रष्टाचार, भाई-भतिजावाद, भेदभाव का ध्यान रखा और इन सब चीजों से निजात दिलाने के लिए भाजपा की सरकार बनाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने क्षेत्रवाद के डंक को समाप्त किया और राज्य की सभी 90 विधानसभाओं में समान विकास का कार्य किया। उन्होंने उपस्थित जनसैलाब से संवाद स्थापित करते हुए पूछा कि क्षेत्रवाद का सफाया किया कि नही किया तो उपस्थित लोगों ने हां में अपना उत्तर दिया। इसी प्रकार मुख्यमंत्री ने पुन: पूछा कि सत्ताधारी परिवारों की लूट खसौट, ट्रांसफर इंडस्ट्री के लूट तंत्र को समाप्त किया कि नही किया, इस पर भी लोगों ने समाप्त करने का मुख्यमंत्री के साथ हां में हां मिलाई। उन्होंने कहा कि पहले सरकारी ठेकों व टैण्डरों में नेताओं और मंत्रियों की मनमानी चलती थी लेकिन टैण्डर में ई-आक्शन के माध्यम से भेदभाव को खत्म करने का काम किया गया है।

इसी प्रकार किसानों की जमीनों में भी अधिग्रहण के बाद भी किसानों को पैसा नही मिलता था लेकिन अब किसानों की सहमति से ही जमीन ली जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने बहुत गढ्ढे भरे हैं। मनोहर लाल ने कहा कि आज बेरोजगारी हमारे लिए एक चुनौती है। उन्होंने कहा कि कुण्डली-मानेसर-पलवल वर्ष 2010 में ही बनकर तैयार हो जाना चाहिए था यह भी पिछली कांग्रेस सरकार का एक बहुत बड़ा गढ्ढा था लेकिन केएमपी आगामी 31 मार्च 2018 तक तैयार हो जाएगा और इसका उद्घाटन कर दिया जाएगा।

युवा हुंकार रैली में भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. अनिल जैन, करनाल के सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, केन्द्रीय इस्पात मंत्री चौ. बिरेन्द्र सिंह, केन्द्रीय राज्य मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह, केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुज्जर, सोनीपत सांसद रमेश कौशिक, हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलाश शर्मा, कैप्टन अभिमन्यु, कृषि मंत्री ओ.पी. धनखड़, स्वास्थ मंत्री अनिल विज, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन, परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार, लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह, उघोग मंत्री विपुल गोयल, श्रम व रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्ण देव कम्बोज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी, हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष कवरपाल गुज्जर, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन, प्रदेश सचिव जवाहर सैनी, पूर्व सांसद सुरेंद्र सिंह बरवाला, सफीदों विधायक जसबीर देशवाल, जिला प्रधान अमरपाल राणा, युवा प्रदेश सचिव समरवीर कौशिक, पुरुषोत्तम शर्मा, नरेंद्र शर्मा सहित हरियाणा से सम्बंधित सांसद, विधायक, विभिन्न बोर्डो व निगमों के चेयरमैन तथा भाजपा के पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।

– संजय शर्मा

Advertisement
Next Article