W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सावधान ! कई राज्यों में बा‌रिश, आंधी-तूफान आज फिर मचा सकता है कोहराम

NULL

10:33 AM May 13, 2018 IST | Desk Team

NULL

सावधान   कई राज्यों में बा‌रिश  आंधी तूफान आज फिर मचा सकता है कोहराम

नई दिल्ली : पिछले दिनों कई राज्यों में कहर मचा चुका तूफान अब उत्तर के पहाड़ी राज्यों में कोहराम मचा सकता है। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि आंधी-तूफान रविवार (13 मई) को उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कहर मचा सकता है। इसके साथ ही विभाग ने आशंका जताई है कि राजस्थान के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को धूल भरी आंधी चल सकती है।

Advertisement

पहाड़ी राज्यों में आने वाले तूफान से उत्तरी भारत के मैदानी इलाकों में भी इसका प्रभाव पड़ सकता है और यह तूफान तथा आंधी से शुरू हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आ रही है। पश्चिमी विक्षोभ भूमध्यसागर से उत्पन्न होता है जिससे भारत के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में अचानक से बारिश होती है।

Advertisement

इन राज्यों में आ सकती है आंधी
मौसम विभाग ने बताया है कि तूफान के साथ आंधी आ सकती है और इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, पश्चिम बंगाल के गंगा वाले क्षेत्र,ओडिशा और झारखंड में 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है,“ पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, तेलंगाना, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक क्षेत्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी, लक्षद्वीप और केरल के दूर – दराज क्षेत्रों में तूफान और तेज आंधी आने की संभावना है। ”

Advertisement

पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और राजस्थान के एक या दो स्थानों पर लू चलने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि मई के पहले सप्ताह में उत्तरी भारत के कई राज्यों में आए तूफान और आंधी की वजह से 120 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।

Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×