Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पूर्वोत्तर दिल्ली में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

पूर्वोत्तर दिल्ली में एक व्यक्ति ने एक नाबालिग लड़की का कथित रूप से अपहरण कर लिया और उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

04:26 AM Aug 14, 2022 IST | Shera Rajput

पूर्वोत्तर दिल्ली में एक व्यक्ति ने एक नाबालिग लड़की का कथित रूप से अपहरण कर लिया और उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पूर्वोत्तर दिल्ली में एक व्यक्ति ने एक नाबालिग लड़की का कथित रूप से अपहरण कर लिया और उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
Advertisement
पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
डीसीपी (पूर्वोत्तर दिल्ली), संजय कुमार सेन ने कहा कि एक व्यक्ति ने बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) से संपर्क किया था और अपनी नाबालिग बेटी के यौन उत्पीड़न के बारे में खुलासा किया।
उन्होंने कहा, ‘सीडब्ल्यूसी के निर्देश पर कानूनी औपचारिकताओं के बाद मामला दर्ज किया गया और दिल्ली महिला आयोग के काउंसलर के जरिए पीड़ित लड़की की काउंसलिंग की गई।’
भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण) और 376 (दुष्कर्म) के साथ ही पोस्को अधिनियम की धारा 6 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
मामले की जांच में पता चला कि पीड़िता की आरोपी से दोस्ती थी। अधिकारी ने कहा, ‘आगे की जांच जारी है।’
पिछले साल के आंकड़ों की तुलना में राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।
दिल्ली पुलिस द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, शहर में चालू वर्ष में 15 जुलाई तक 1,100 महिलाओं के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया गया है। 2021 में इसी अवधि तक 1,033 महिलाएं जघन्य अपराध की शिकार हुई थीं। पिछले साल के आंकड़ों से तुलना करें तो इसमें 6.48 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
Advertisement
Next Article