टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

ब्राइडल लहंगा खरीदते समय कभी नहीं करनी चाहिए ये गल‍तियां,वर्ना झेलनी पड़ेंगी ये परेशानियां

हर एक दुल्हन की ये दिली ख्वाहिश होती है कि वह अपनी शादी वाले दिन दुनिया की सबसे सुंदर दुल्हन दिखे।

12:19 PM Nov 23, 2019 IST | Desk Team

हर एक दुल्हन की ये दिली ख्वाहिश होती है कि वह अपनी शादी वाले दिन दुनिया की सबसे सुंदर दुल्हन दिखे।

हर एक दुल्हन की ये दिली ख्वाहिश होती है कि वह अपनी शादी वाले दिन दुनिया की सबसे सुंदर दुल्हन दिखे। यही वजह है कि हर ब्राइड को अपनी वेडिंग शॉपिंग के वक्त सबसे ज्यादा ध्यान अपने लहंगे पर रहता है। सुंदर सा लहंगा लेने के लिए हर ब्राइड महीनों पहले ही इसकी शॉपिंग में जुट जाती हैं। अपने खूबसूरत से लहंगे की चाह में हर एक ब्राइड शहर के अलग-अलग बुटीक,डिजाइनर शोरूम्स और मशहूर जगहों के घंटों तक चक्कर लगाती है और एक अच्छे से लहंगे की तलाश करती हैं। 
Advertisement
लेकिन बहुत बार ऐसा भी होता है जब बहुत कोशिशें और मेहनत करने के बावजूद अपनी पसंद का लहंगा नहीं मिल पाता है। इसके पीछे कई सारी वजह होती हैं जो आप लहंगा खरीदते समय करती हैं। बता दें कि लहंगा खरीदते समय ब्राइडल के दिमाग में कुछ बातें ऐसी होनी चाहिए जिसको ध्यान में रखकर आप टेंशन फ्री होकर अपना लहंगा पसंद कर सकें।
लहंगा खरीदते समय आपको उसकी कीमत,रंग और डिजाइन पहले से ही सोच कर रखना चाहिए। क्योंकि आप तभी एकदम परफेक्ट लहंगा खरीद पाएंगी। तो आइए जानते हैं इस वेडिंग सीजन में ब्राइडल लहंगा खरीदते वक्त आपको किन-किन गलातियों से बचे रहना है। 
1.रिसर्च करें पहले से
शादी की शॉपिंग करने में बहुत समय लगता है। हर एक चीज पर अलग से ध्यान देना पड़ता है। वैसे तो मार्केट में ब्राइडल लहंगे के ढेर सारे पैटर्न और डिजाइन मिल जाते हैं। इसलिए आप अपना ब्राइडल लहंगा लेने से पहले एक पैटर्न और डिजाइन अपने दिमाग में बैठा लें। इसके लिए आपको शॉपिंग करने से पहले अपनी ओर से रिसर्च करके रखें ताकि शोरूम जाकर आपको शॉपिंग करने में ज्यादा परेशानी ना हो। 
2.डिस्काउंट के चक्कर में न पड़े
बहुत बार ऐसा होता है जब सेल और भारी भरकम डिस्काउंट के चक्कर में गलत चीजें खरीद लेते हैं। लेकिन आप अपना ब्राइडल लहंगा लेते समय ऐसी गलती भूल से भी न करें। क्योंकि डिस्काउंट और सेल में कई बार ऐसा होता है जब डिफेक्टेड चीजें मिल जाती है। कभी-कभी ऐसा भी होता है जब इनका साइज नहीं मिल पाता है। लेकिन पैसों के चक्कर में आप थोड़ा बहुत साइज में भी समझौता कर लेती हैं। लेकिन ऐसा करने से बचें क्योंकि ऐसा करने से आपके  पूरे ब्राइडल लुक पर पानी फिर सकता है। 
3.चलें बजट बनाकर
लहंगे की शॉपिंग करने से पहले अपना एक बजट तैयार कर लें कि आपको कितनी कीमत के अंदर लहंगा लेना है। इससे आपका टाइम तो कम लगेगा ही साथ ही आपको मोलभाव नहीं करना पड़ेगा। ऐसे में आप पूरी जांच-परख करने के बाद अपना लहंगा खरीद पाएंगी और आपकी मनपसंद का लहंगा मिल जाएगा। 
4.नहीं लेकर जाएं ज्यादा लोगों को साथ
जब भी आप अपनी शादी का लहंगा खरीदने के लिए मार्केट जाएं तो कोशिश करें ज्यादा भीड़ नहीं लेकर जाएं। क्योंकि शॉपिंग के समय जितने ज्यादा लोग होंगे वो सभी अपनी अलग-अलग सलाह आपको देंगे। जिस वजह से आप ज्यादा कंफ्यूज होंगे और आखिर में फिर गलत चीज भी आ सकती है। मम्मी के अलावा आप अपनी बेस्ट फें्रड को या बहन को साथ लेकर जाएं। 
5.एक नजर लहंगे के साथ दुपट्टे पर भी डालें
आप केवल लहंगे पर ही फोकस न करें इसके साथ आप एक बार ब्लाउज और दुपट्टा भी अच्छी तरह से जांच-परख कर लें। क्योंकि बहुत बार ऐसा होता है कि जब लहंगा पसंद आ जाता है,लेकिन उसके हल्के दुपट्टे होने की वजह से पूरा लुक खराब हो जाता है। इसलिए लहंगे की कढ़ाई से लेकर डिजाइन सब कुछ अच्छे से देख लें। 
क्योंकि इनमें बहुत सारे खराब स्टोन भी लगे होते हैं। यदि आप कोई हैवी लहंगा ले रही हैं तो ऐसे में आप इसे पहनकर एक बार ट्राई जरूर करें और यह कंफर्म करें कि आप इस हैवी लहंगे को पहनकर कंफर्टेबल है कि नहीं। 
Advertisement
Next Article