Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

गहलोत गुट के विधायकों ने बदला पाला, सचिन पायलट को सीएम बनाने के लिए हुए तैयार

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत पिछले कई सालों से कांग्रेस के करीबी रहे है।

12:16 PM Sep 27, 2022 IST | Desk Team

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत पिछले कई सालों से कांग्रेस के करीबी रहे है।

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत पिछले कई सालों से कांग्रेस के करीबी रहे है। आलाकमान को गहलोत पर इतना यकीन  था कि उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की तैयारी हो रही थी, लेकिन अशोक गहलोत की सीएम कुर्सी से मोहमाया छूट नहीं पाई थी, जिसकी वजह से अब उन्हें भारी नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। 
Advertisement
अशोक गहलोत ने कई दांव सीएम की कुर्सी बचाने के लिए खेली थी, लेकिन हर दांव उनपर ही उल्टा पड़ने लगा है। जहां एक तरफ अब उनके अध्यक्ष बनने की खबर पर विराम लगने लगा है, वही दूसरी ओर  अब राजस्थान में भी उनकी मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। यानी की गहलोत गुट के विधायकों ने अपना पलड़ा बदल लिया है। 
गहलोत के हाथ से निकली सीएम की कुर्सी ?
दरअसल, अब मीडिया के सामने ऐसे कई विधायक आ चुके है, जिन्होंने साफ कहा की कांग्रेस नेतृत्व जिसे भी सीएम बनाएगा वो उन्हें स्वीकार है। इसके साथ ही विधायकों ने साफ कहा कि वो सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ कभी नहीं जाएंगे। अब विधायकों के ऐसे बयान से गहलोत को सबसे बड़ा झटका लगा है, जिस वजह से अब कहा जा रहा कि उनके हाथ से सीएम और अध्यक्ष पद की दोनों कुर्सियां चली जाएंगी। 
Advertisement
Next Article