टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

मोदी सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे टिकट में दी जाने वाली छूट को खत्म किया, करोड़ों लोग होंगे प्रभावित : गेहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वरिष्ठ नागरिकों के रेल टिकट में छूट समाप्त करने के केंद्र सरकार के फैसले की आलोचना करते हुए इसे सामाजिक सुरक्षा की अवधारणा के खिलाफ बताया।

03:04 PM Jul 21, 2022 IST | Desk Team

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वरिष्ठ नागरिकों के रेल टिकट में छूट समाप्त करने के केंद्र सरकार के फैसले की आलोचना करते हुए इसे सामाजिक सुरक्षा की अवधारणा के खिलाफ बताया।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वरिष्ठ नागरिकों के रेल टिकट में छूट समाप्त करने के केंद्र सरकार के फैसले की आलोचना करते हुए इसे सामाजिक सुरक्षा की अवधारणा के खिलाफ बताया।
Advertisement
गहलोत ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया,‘‘मोदी सरकार ने संसद में बताया है कि वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे टिकट में दी जाने वाली छूट को समाप्त कर दिया गया है। यह एक गलत फैसला है जिसका दुष्प्रभाव करोड़ों लोगों पर पड़ेगा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘यह छूट अधिक आयु से उनकी आमदनी कम होने के कारण भी दी जाती थी जिसे बन्द करना सामाजिक सुरक्षा की अवधारणा के खिलाफ है।’’

गहलोत ने कहा कि बड़े उद्योगपतियों को लाखों करोड़ रुपये की कर छूट और कर्जमाफी देने वाली मोदी सरकार आमजन की रियायतों को खत्म करने का जनविरोधी कार्य कर रही है।
Advertisement
Next Article