टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

दिल्ली : मस्जिद के अंदर नाबालिग के साथ छेड़छाड़, बिहार का रहने वाला आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के मौजपुर से मस्जिद के अंदर नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ का शर्मनाक मामला सामने आया है। आरोपी मस्जिद में बच्चों को पढ़ाता है।

03:06 PM Nov 11, 2022 IST | Desk Team

दिल्ली के मौजपुर से मस्जिद के अंदर नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ का शर्मनाक मामला सामने आया है। आरोपी मस्जिद में बच्चों को पढ़ाता है।

दिल्ली के मौजपुर से मस्जिद के अंदर नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ का शर्मनाक मामला सामने आया है। आरोपी मस्जिद में बच्चों को पढ़ाता है। छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने बिहार के रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी दी कि उत्तर पूर्वी दिल्ली के मौजपुर इलाके में 10 साल की एक लड़की से मस्जिद के अंदर छेड़खानी की गई। घटना के सिलसिले में मोहम्मद इमरान (24) को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी सूचना जाफराबाद थाने को बुधवार को दी गई थी।

दिल्ली में दरिंदगी, ऑटो रिक्शा चालक ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, जानें पूरा मामला

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला की लज्जा भंग करने) और 341 (सदोष अवरोध) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 10 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अधिकारी ने कहा कि आरोपी इमरान बिहार के किशनगंज का निवासी है। वह छात्रों को मस्जिद में पढ़ाता था। उन्होंने कहा कि इमरान अब न्यायिक हिरासत में है। पिछले महीने, उत्तर पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में एक मदरसे में 11 साल के लड़के के साथ कथित तौर पर कुकर्म करने के मामले में एक मौलवी को गिरफ्तार किया गया था।
Advertisement
Advertisement
Next Article