टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

मनी लॉन्ड्रिंग मामला : सत्येंद्र जैन का विवादास्पद वीडियो वायरल, BJP ने केजरीवाल की चुप्पी पर उठाया सवाल

दिल्ली के मंत्री सतेंद्र जैन काफी समय से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद है।इसी बीच भाजपा ने एक वीडियो जारी किया है।

01:37 PM Nov 19, 2022 IST | Desk Team

दिल्ली के मंत्री सतेंद्र जैन काफी समय से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद है।इसी बीच भाजपा ने एक वीडियो जारी किया है।

दिल्ली के मंत्री सतेंद्र जैन काफी समय से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद है।इसी बीच भाजपा ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें साफ दिख रहा है कि एक शख्स जेल के अंदर सत्येंद्र जैन की मालिश कर रहा है। इस वीडियो को लेकर अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चुप्पी पर सवाल उठा रही है। 
बता दे कि आरोप है कि आप के मंत्री सत्येंद्र जैन को तिहाड़ जेल के अंदर स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है. हालांकि, अभी ये साफ नहीं है कि क्या किसी स्वास्थ्य समस्या की वजह से सत्येंद्र जैन का मसाज किया जा रहा है।
 जेल में VVIP संस्कृति लोकतंत्र के लिए खतरनाक 
भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का हवाला देते हुए कहा आम आदमी पार्टी (आप) ‘स्पा और मसाज पार्टी’ बन गई है। उन्होंने केजरीवाल को जेल में जैन के आचरण की व्याख्या करने की चुनौती दी।भाटिया ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘केजरीवाल अब कहां छिपे हैं। जैन नियमों और जेल कानूनों का उल्लंघन करते हुए अपनी कोठरी में मालिश कराते और आगंतुकों से मिलते देखे जा सकते हैं। जेल में यह वीवीआईपी संस्कृति लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।
भाटिया ने लगाया आरोप 
जैन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज धनशोधन मामले में वर्तमान में तिहाड़ जेल में बंद हैं। एजेंसी ने इस महीने की शुरुआत में एक अदालत को सूचित किया था कि मंत्री जेल में मालिश करा रहे हैं और अन्य सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं।भाटिया ने आरोप लगाया कि वीडियो में जैन के जेल की कोठरी में आगंतुकों से मिलते और उनके साथ चर्चा करते हुए दिखने से संकेत मिलता है कि सबूतों के साथ छेड़छाड़ की जा रही है।
Advertisement
Advertisement
Next Article