नया साल 2023: पूरे साल हो धन की वर्षा,साल के पहले दिन राशि के अनुसार करें दान
हम आपको आज बताएं कि साल के पहले दिन कुछ खास दान करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। अगर आप भी अपनी राशी के अनुसार दान करेंगे तो नये साल में आपके जीवन में सुख-सुविधाओं और धन-संपदा का आगमन होगा।
11:12 AM Nov 17, 2022 IST | Desk Team
नया साल का सभी लोग बेसब्री से इंतजार रहता है। सभी की कामना होती है कि नये साल में जीवन में सुख और समृद्धि आए। इसलिए लोग अक्सर नये साल की शुरूआत मंदिरों में जा कर करते हैं। भगवान का आशीर्वाद ले कर किसी भी नये कार्य की शुरूआत करना हमेंशा शुभ होता है। लेकिन इसके साथ ही हम आपको आज बताएं कि साल के पहले दिन कुछ खास दान करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। अगर आप भी अपनी राशी के अनुसार दान करेंगे तो नये साल में आपके जीवन में सुख-सुविधाओं और धन-संपदा का आगमन होगा।

ज्योतिष के उपायों में सबसे अधिक असरदार उपाय है दान करना। कुंडली के दोषों को दूर करने के लिए राशि अनुसार अलग-अलग चीजों का दान किया जाता है।
मेष राशि- इन राशि के लोगों को मंगल से संबंधित चीजें जैसे लाल कपड़े, सोना, तांबे के बर्तन, केसर, कस्तूरी का दान करना चाहिए।
वृषभ राशि : जिन लोगों की राशि वृषभ है उन्हें चांदी के आभूषण, सफेद कपड़े, घी, सोना तेल, काले वस्त्र, लोहा का दान करना चाहिए।

मिथुन राशि: बुध ग्रह मिथुन राशि का स्वामी है। इन लोगों को हरे वस्त्र, घी, पैसे, पन्ना, सोना, शंख, फल का दान करना चाहिए। इन चीजों के दान से आपके दुख-दर्द खत्म होने लगेंगे।
कर्क राशि : कर्क राशि के लोगों के लिए सफेद-लाल वस्त्र, चांदी, घी, शंख, सोना, तांबा, केसर, कस्तूरी का दान करना श्रेष्ठ रहता है।
सिंह राशि: इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। राशि अनुसार पीली या लाल चीजों का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा। जैसे तांबा, केसर, सोना, लाल और सफेद रंग के वस्त्र दान कर सकते हैं।
कन्या राशि: कांसा, पन्ना, सोना, गुड़, पीली दाल इत्यादि चीजों का दान किया जा सकता है।
तुला राशि: इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र होने के कारण इन लोगों को सफेद वस्त्र, मोती, तेल, गाय और पीली वस्तुओं का दान करना चाहिए।
वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों का स्वामी ग्रह मंगल है। इस राशि के जातकों को काले चने, चाय की पत्ती, उड़द दाल और काली मिर्च का दान किया जा सकता है।
धनु राशि: इस राशि का स्वामी बृहस्पति है। इस राशि के जातकों को पीली वस्तु, तांबा, केसर, किताब और काली वस्तुओं का दान करना बेहद शुभ माना गया है।
Advertisement
Advertisement

Join Channel