इस बंदर ने लोगों को दी पानी बचाने की खास सीख, लीक पाइप को ऐसे फिक्स करता दिखा, देखें वीडियो
12:40 PM Oct 13, 2019 IST | Desk Team
दुनिया में जल को बचाने के लिए जल संरक्षण, पानी बचाओ, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग ये बातें हर तरफ की जा रही हैं। आज के समय में सबसे बड़ी परेशानी जल संकट बन गई है। बता दें कि इस समस्या को खत्म करने के लिए कुछ देशों में जलशक्ति मंत्रालय बनाए गए हैं। इन सबके बाद भी कई ऐसे मूर्ख लोग दुनिया में हैं जो पानी की इस समस्या को गंभीर रूप से नहीं ले रहे हैं।
Advertisement
इसी बीच एक बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में बंदर लीक हो रही पाइप में पानी को रोकने की हर संभव कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को ट्विटर पर निहारिका सिंह पंजेता नाम की एक यूजर ने शेयर किया है और यह वीडियो 14 सेकेंड का है।
वीडियो में दिखाई दे रहे इस बंदर ने हम सबको प्रेरित किया है। जिस तरह से इस बंदर को पानी की अहमियत समझ में आ गई काश हम इंसानों को भी यह समझ में आ जाए कि पानी जीवन के लिए कितना महत्वपूर्ण है। सोशल मीडिया पर इस बंदर का यह वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने इसे असली हीरो बता दिया है। हर किसी के मन में एक ही सवाल इस वीडियो को देखकर आया है कि जानवरों की तरह हम इंसान संवेदनशील कब बनेंगे।
क्यों नहीं समझ रहे हैं हम इंसान इस बात को
ट्विटर पर निहारिका सिंह पंजेता नाम की यूजर ने इस वायरल वीडियो को पोस्ट किया है। इस वीडियो के साथ निहारिका ने कैप्शन में लिखा है कि, जानवर कितना कुछ कर रहे हैं। लेकिन पता नहीं हम इंसानों को क्या हुआ है, जो वह अब भी नहीं समझ रहें।
बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने भी कुछ समय पहले ऐसे ही एक बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा था कि, जब ये भाई कर सकता है, तो हम क्यों नहीं। पानी बचाओ।
टूटे पाइप को बंदर सूखे पत्तों से फिक्स करने की कोशिश कर रहा
इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे बंदर टूटे हुए पाइप से पानी को रोकने की कोशिश कर रहा है। टूटे पाइप को फिक्स करने के लिए बंदर सूखे पत्तों को पाइप पर लगाता हुआ नजर आ रहा है ताकि पानी आना बंद हो जाए। अब तक 3000 से ज्यादा व्यूज इस वीडियो को मिल गए हैं साथ ही 500 से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है।
Advertisement