W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Monsoon Update: केरल के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

05:25 AM Jun 02, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
monsoon update  केरल के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी  imd ने जारी किया रेड अलर्ट

Monsoon Update: यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक भीषण गर्मी का कहर जारी है। पूरा उत्तर भारत गर्मी से झुलस रहा है। ऐस में चिलचिलाती गर्मी से राहत भरी खबर आई है। जी हां, केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है। आईएमडी ने आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा कर दी। केरल में मानसून समय से दो दिन पहले आया है। केरल के कई शहरों में जोरदार बारिश हुई है। बताया जा रहा है कि साइक्लोन रेमल की वजह से दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुरुवार को केरल तट और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में समय से पहले दस्तक दे दी।

कब और कहां मानसून देगा दस्तक

आईएमडी के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे चुका है और 30 मई 2024 को पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों की ओर बढ़ गया है। इससे पहले 15 मई को मौसम विभाग ने मानसून के 31 मई को केरल में दस्तक देने की घोषणा की थी। केरल में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिसके परिणामस्वरूप मई में अतिरिक्त बारिश दर्ज की गयी है। केरल में मानसून के आगमन की सामान्य तिथि एक जून और अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर व असम में मानसून के दस्तक देने की तिथि पांच जून है। माना जा रहा है कि बिहार, झारखंड और बंगाल समेत पूर्वोत्तर भारत में जल्द ही गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, आंशिक रूप से बादल छाए रहने, लू चलने, धूल भरी आंधी या तूफान आने और तेज हवाओं के साथ बहुत हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। चक्रवाती तूफान के कारण कई हिस्सों में अचानक मौसम में बदलाव आए है और कुछ जगह पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

 

 

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×