W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आंबेडकर स्मारक 2022 तक बन जाएगा : अजित पवार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि सभी जरूरी अनुमति मिल जाने पर 2022 तक डॉ. बी आर आंबेडकर का स्मारक बन जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि परियोजना के लिए धन की कमी नहीं होगी।

01:51 PM Jan 02, 2020 IST | Shera Rajput

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि सभी जरूरी अनुमति मिल जाने पर 2022 तक डॉ. बी आर आंबेडकर का स्मारक बन जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि परियोजना के लिए धन की कमी नहीं होगी।

आंबेडकर स्मारक 2022 तक बन जाएगा   अजित पवार
Advertisement
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि सभी जरूरी अनुमति मिल जाने पर 2022 तक डॉ. बी आर आंबेडकर का स्मारक बन जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि परियोजना के लिए धन की कमी नहीं होगी। 
Advertisement

Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्टूबर 2015 में स्मारक की आधारशिला रखी थी। अजित पवार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम 14 अप्रैल 2022 तक काम पूरा करने का प्रयास करेंगे… सरकार सुनिश्चित करेगी कि परियोजना के लिए धन की कोई कमी ना हो।’’ 
Advertisement

संविधान निर्माता आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को होती है। 

आंबेडकर के स्मारक संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए इंदु मिल परिसर के दौरे के बाद उपमुख्यमंत्री ने ये टिप्पणी की। उनके साथ महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक भी थे । 

अजित पवार ने कहा कि परियोजना के लिए कुछ अनुमति लेने की जरूरत है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि किस तरह की अनुमति अभी लंबित है। 

देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने कहा था कि स्मारक का काम 2020 तक पूरा हो जाएगा। उस समय विपक्षी राकांपा और कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि स्मारक का काम धीमी गति से चल रहा है। 

राज्य में बेमौसम बारिश के बारे में पूछे जाने पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण ऐसी स्थिति हुयी है और फसल के नुकसान की स्थिति में सरकार हमेशा किसानों के साथ है। 

उन्होंने कहा, ‘‘हालिया बारिश के कारण किसानों को हुए नुकसान का आकलन किया जाना है। ’’ राज्य के मराठवाड़ा और विदर्भ क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बारिश हुई । 
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×