टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

फिट इंडिया अभियान में 10 करोड़ से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा : किरेन रिजिजू

केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि ‘फिट इंडिया’ अभियान में अब तक 10 करोड़ से अधिक लोग हिस्सा ले चुके हैं जिसका लक्ष्य देश के लोगों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार लाना है।

01:58 PM Oct 03, 2020 IST | Ujjwal Jain

केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि ‘फिट इंडिया’ अभियान में अब तक 10 करोड़ से अधिक लोग हिस्सा ले चुके हैं जिसका लक्ष्य देश के लोगों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार लाना है।

केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि ‘फिट इंडिया’ अभियान में अब तक 10 करोड़ से अधिक लोग हिस्सा ले चुके हैं जिसका लक्ष्य देश के लोगों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार लाना है। रिजिजू केंद्रीय आरक्षी पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दिव्यांग जवानों की साइकिल रैली की अगवानी के दौरान बोल रहे थे कि यह रैली अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से लगभग 1000 किमी की यात्रा करके 16 दिन में दिल्ली पहुंची है।
रिजिजू ने कहा, मैंने फिट इंडिया अभियान की समीक्षा की जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू किया था और मुझे आपको यह बताते हुए खुशी है कि अब तक 10 करोड़ से अधिक लोग इसमें हिस्सा ले चुके हैं। यहां राजघाट में सीआरपीएफ की रैली में रिजिजू ने कहा, इस अभियान को देश के लोगों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने के लक्ष्य के साथ शुरू किया गया था। रिजिजू ने साथ ही यह भीं कहा कि जब सीआरपीएफ जैसे बल इस तरह के मिशन या अभियान से जुड़ते हैं तो वे कई लोगों को प्रेरित करते हैं।
उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ के ‘दिव्यांग योद्धाओं’ की यह साइकिल रैली शांति, प्रतिबद्धता और जज्बे का संदेश देती है।खेल मंत्री ने साथ ही कहा कि खेल मंत्रालय दिव्यांग खिलाड़ियों को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा।उन्होंने कहा, सरकार खिलाड़ियों के बीच भेदभाव नहीं करती…वह आम खिलाड़ी हो या पैरा खिलाड़ी, उनके बीच कोई भेदभाव नहीं होता। साइकिल रैली को 17 सितंबर को अहमदाबाद से हरी झंडी दिखाई गई थी। 
इसमें 6 महिला कर्मचारियों के अलावा सीआरपीएफ अधिकारी आरके सिंह ने भी हिस्सा लिया। ‘सेकेंड इन कमांड’ रैंक के अधिकारी आरके सिंह को 2011 में झारखंड में नक्सलवादियों कि खिलाफ चलाए आपरेशन के लिए शौर्य चक्र दिया गया था। इस ऑपरेशन के बाद उनका बायां पैर काटना पड़ा था और सर्जरी के बाद वह कृत्रिम पैर का उपयोग करते हैं।
Advertisement
Advertisement
Next Article