राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 170 से अधिक FIR दर्ज - DP
दिल्ली पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर करीब 170 प्राथमिकी दर्ज की गई है जबकि 3,663 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
11:16 PM Apr 02, 2020 IST | Shera Rajput
दिल्ली पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर करीब 170 प्राथमिकी दर्ज की गई है जबकि 3,663 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तक भारतीय दंड संहिता (भादंसं) की धारा 188 (सरकारी कर्मचारी के आदेश की अवेहलना) के तहत 174 मकदमे दर्ज किए गए हैं।
पुलिस बताया कि इस दौरान भादंसं की धारा 65 (पुलिस अधिकारियों के उचित निर्देश का पालन करने के लिए व्यक्ति बाध्य है) के तहत 3,663 लोगों को हिरासत में लिया गया और दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 66 के तहत 443 वाहनों को जब्त किए गए।
पुलिस के अनुसार आवागमन के लिए कुल 1,327 पास जारी किए गए।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से मृतकों की संख्या बृहस्पतिवार को 50 तक पहुंच गई। देश में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,965 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
Advertisement
Advertisement