Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

माँ बनने के बाद पहली बार बेटी के बारे में बोली प्रियंका, बेटी की परवरिश पर कह दी ये बड़ी बात

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा में जनवरी में सर्रोगेसी की मदद से एक बेटी को जन्म दिया था। हालाँकि नहीं प्रियंका या उनके हस्बैंड निक ने बेटी की फोटो मीडिया के साथ शेयर की है अभी तक।

03:26 PM Apr 14, 2022 IST | Desk Team

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा में जनवरी में सर्रोगेसी की मदद से एक बेटी को जन्म दिया था। हालाँकि नहीं प्रियंका या उनके हस्बैंड निक ने बेटी की फोटो मीडिया के साथ शेयर की है अभी तक।

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा में जनवरी में सर्रोगेसी की मदद से एक बेटी को जन्म दिया था।  हालाँकि नहीं प्रियंका या उनके हस्बैंड निक ने बेटी की फोटो मीडिया के साथ शेयर की है अभी तक। प्रियंका ने एक इंटरव्यू में पहली बार अपनी बेटी के बारे में पब्लिक्ली बात करते हुए नज़र आई। 
Advertisement
अपनी ज़िन्दगी की एक नयी पारी की शुरुआत करने जा रही है प्रियंका एक माँ के रूप में इसीलिए वह किसी तरह की कोई कोताही नहीं करना चाहती है।  लिल्ली सिंह की बुक लांच पर पहुंची प्रियंका ने पहली बार अपनी बेटी के बारे में बात की और बताया कि वह अपनी बेटी को उसकी मर्ज़ी कि ज़िन्दगी जीने देंगी। 
प्रियंका ने आगे बताया कि उनके माता पिता कैसे थे और अपनी बेटी को किस तरह की माँ देना चाहती है। लिल्ली सिंह ने अपनी नयी किताब लांच की है ‘Be a Triangle: How I Went from Being Lost to Getting My Life …’  और प्रियंका के साथ इसी के बारे में बात करते हुए दोनों के बीच और भी कई बाते हुई। बातचीत के दौरान प्रियंका ने बताया की वह नयी नयी माँ बनने के बाद किस तरह की मानसिकता रखती है। 
प्रियंका ने बताया ‘ मैं अपनी बेटी पर अपनी उम्मीदे, अपने सपने , अपने फैसले लादना नहीं चाहती।  मैं मानती हूँ की बच्चे हमारा हिस्सा होते है न कि हमारा अधिकार।  उनकी अपनी लाइफ होती है। मैं ये कभी नहीं करूंगी कि ये मेरा बच्चा है इस पर मेरा हक़ है इसकी लाइफ को सँभालने सँवारने का।  नहीं।  कुछ मामलो में मेरे माता पिता अनिर्णायक रहे है।’
प्रियंका के माता पिता मधु चोपड़ा और अशोक चोपड़ा दोनों ही आर्मी में डॉक्टर रह चुके है। जिसकी वजह से प्रियंका कि परवरिश उनकी नानी और दादी ने ही कि है। हालाँकि प्रियंका हमेशा अपने माता पिता के काफी करीब रही है। आपको बता दे कि प्रियंका कि मम्मी अभी तक अपनी नातिन से किसी करने से नहीं मिल पाई है। 
प्रियंका न सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में काफी जानी जाती है और अब माँ बनने के बाद भी वह दोनों इंडस्ट्री में एक्टिव है और अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स में बिजी है। 
Advertisement
Next Article